Select Page

IIFL Gold Loan कैसे लें? ब्याज दर, पात्रता, EMI और ऑनलाइन अप्लाई (2026)

IIFL Gold Loan कैसे लें? ब्याज दर, पात्रता, EMI और ऑनलाइन अप्लाई (2026)

आपको अगर अचानक पैसों की जरूरत पड़ जाए, किसी भी कार्य के लिए जैसे मेडिकल इमरजेंसी, बिजनेस जरूरत, या पर्सनल खर्च—तो ऐसे समय में गोल्ड लोन सबसे आसान और तेज़ विकल्प बन सकता है। खासकर भारत जैसे देश में, जहां लगभग हर घर में सोना मौजूद होता है, गोल्ड लोन एक भरोसेमंद फाइनेंशियल सॉल्यूशन है।

क्यूंकि जब कभी हमें पैसो की जरूरत पढती है लेकिन मौके पर पैसो के इंतजाम नहीं हो पाता है I येसे समय में हमारे घर में रखा हुआ गोल्ड काम आ सकता है, और हम गोल्ड के ऊपर लोन ले सकते हैं और जब लोन पूरा ख़त्म हो जायेगा तब हमारे पास अपना गोल्ड भी आ जायेगा I 

गोल्ड पर लोन आप भारत में किसी भी बैंक या NBFC के माध्यम से बहुत ही आसानी से ले सकते हैं I इन्ही NBFC में से एक है IIFL Finance.

IIFL Finance भारत की एक प्रमुख NBFC (Non-Banking Financial Company) है, जो तेज़ और आसान गोल्ड लोन सुविधा प्रदान करती है। IIFL की देशभर में हजारों ब्रांच हैं और यह डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए भी लोन देने की सुविधा देती है।

इस विस्तृत गाइड में हम आपको बताएंगे:

  • IIFL गोल्ड लोन क्या है
  • ब्याज दर और चार्जेस
  • पात्रता (Eligibility)
  • जरूरी दस्तावेज
  • ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया
  • EMI कैलकुलेशन
  • फायदे और नुकसान
  • और अंत में FAQs

IIFL Gold Loan क्या है?

IIFL गोल्ड लोन एक Secured Loan है, जिसमें आप अपने सोने के आभूषण (Gold Jewellery) को गिरवी रखकर लोन लेते हैं। इसमें बैंक या NBFC आपके सोने की वैल्यू के आधार पर आपको लोन देता है।

इस लोन की खास बात यह है कि:

  • इसमें क्रेडिट स्कोर (CIBIL) की ज्यादा जरूरत नहीं होती है I
  • प्रोसेस बहुत तेज़ होता है I
  • कम डॉक्यूमेंटेशन में लोन मिल जाता है I

IIFL Finance क्या है?

IIFL Finance Limited एक Non-Banking Financial Company (NBFC) है, यानी यह बैंक नहीं है लेकिन बैंक जैसी कई वित्तीय सेवाएँ (financial services) देती है।

कंपनी की खास बातें

  • डिजिटल और ऑनलाइन लोन सुविधा भी उपलब्ध
  • पूरे भारत में 2800+ शाखाएँ और 500+ शहरों में मौजूदगी
  • लाखों ग्राहकों को लोन सेवाएँ

IIFL Gold Loan की मुख्य विशेषताएं (Key Features)

विवरणजानकारी
NBFCIIFL Finance
लोन प्रकारगोल्ड लोन (Secured Loan)
लोन राशि₹3,000 से ₹50 लाख तक
अवधिअधिकतम 2 वर्षो तक
ब्याज दर (2026)11.88% – 27.00% वार्षिक
प्रोसेसिंग फ़ीसलोन अमाउंट का 2% तक
प्रोसेसऑनलाइन + ब्रांच
समयकुछ घंटों से 1 दिन
सिक्योरिटीगोल्ड ज्वेलरी

IIFL Gold Loan ब्याज दर (Interest Rate 2026)

IIFL Finance Gold की ब्याज दर लगभग 11.88% – 27.00% प्रति वर्ष (0.99% से शुरुआत हर महीने) के बीच चल रहीं हैं I आप अभी की ब्याज दर की जानकारी पाने के लिए IIFL Gold Loan interest rate पर जा सकते हैं I

गोल्ड लोन की ब्याज दरें, ऋणदाता (IIFL Finance) की नीति और चुनी गई योजना के आधार पर, फिक्स्ड या फ्लोटिंग हो सकती हैं। 

  • Fixed Interest Rate:  Fixed Interest Rate लोन की पूरी अवधि के दौरान एक समान रहती है,  
  • Floating Interest Rate: फ्लोटिंग दर बाज़ार की स्थितियों के अनुसार बदल सकती है।

Gold Loan Interest क्यूँ बदलते हैं?

IIFL गोल्ड लोन की ब्याज दर कई फैक्टर्स पर निर्भर करती है, जैसे:

  • गोल्ड की क्वालिटी (Carat)
  • लोन राशि
  • लोन अवधि
  • मार्केट में गोल्ड प्राइस
  • गोल्ड लोन लेने वाले की प्रोफाइल 
  • इकनोमिक पर्यावरण 

अन्य संभावित चार्जेस:

  • प्रोसेसिंग फीस — लोन अमाउंट का 2% तक
  • SMS Charges — ₹5 प्रति तिमाही 
  • Valuation Charges — ₹500 
  • नीलामी शुल्क — ₹1500
  • विलंब सूचना शुल्क — ₹200 (प्रति नोटिस शुल्क)

सलाह: आवेदन करने से पहले सभी चार्जेस की जानकारी जरूर लें।

IIFL गोल्ड लोन के प्रकार (Types of Gold Loan)

IIFL अलग-अलग जरूरतों के लिए कई प्रकार के गोल्ड लोन ऑफर करता है:

1. शॉर्ट टर्म गोल्ड लोन

  • छोटी अवधि (3–12 महीने)
  • जल्दी भुगतान के लिए बेहतर

2. EMI आधारित गोल्ड लोन

  • हर महीने EMI भर सकते हैं
  • लंबी अवधि के लिए उपयुक्त

3. गोल्ड ओवरड्राफ्ट (OD)

  • जितनी जरूरत हो उतना पैसा निकालें
  • इस्तेमाल की गई राशि पर ही ब्याज लगेगा

IIFL Gold Loan पात्रता (Eligibility Criteria)

IIFL गोल्ड लोन लेने के लिए आपको निम्न शर्तें पूरी करनी होंगी:

  • भारतीय नागरिक होना चाहिए
  • उम्र: 18 वर्ष से 70 वर्ष के बीच होनी चाहिए I 
  • आपके पास शुद्ध सोने के आभूषण होने चाहिए (18 से 22 karats के बीच में)

ध्यान दें: गोल्ड बार या सिक्कों पर लोन आमतौर पर नहीं मिलता

आवश्यक दस्तावेज (Documents Required)

IIFL गोल्ड लोन के लिए बहुत कम डॉक्यूमेंट्स की जरूरत होती है:

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • एड्रेस प्रूफ
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • अगर आप किसान हैं या खेती से जुड़ा कोई काम करते हैं, तो IIFL Finance Limited से गोल्ड लोन लेते समय आपसे आपके काम से जुड़े कुछ जरूरी दस्तावेज़ मांगे जा सकते हैं।
  • गांव में रहने वाले लोगों के लिए अच्छी बात यह है कि NREGA जॉब कार्ड या राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (NPR) का पत्र भी पहचान के रूप में मान्य होता है।
  • इसके अलावा, नए नियमों के अनुसार अगर आप ज्यादा राशि का Gold Loan लेते हैं, तो आपको अपनी आय (Income) का प्रमाण भी देना पड़ सकता है।

IIFL Gold Loan कैसे लें? (Step-by-Step Process)

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

  1. IIFL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
IIFL Gold Loan Home Page
IIFL Gold Loan Home Page
  1. “Gold Loan” सेक्शन चुनें
  2. अपना नाम, मोबाइल नंबर और शहर का पिन कोड भरें
  3. OTP वेरिफिकेशन करें
  4. कंपनी का प्रतिनिधि आपसे संपर्क करेगा
  5. नजदीकी ब्रांच में जाकर गोल्ड वेरिफाई करें
  6. लोन अप्रूवल और तुरंत पैसे आपके अकाउंट में

ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया

  1. अपने नजदीकी IIFL ब्रांच में जाएं
  2. अपने सोने के आभूषण साथ लेकर जाएं
  3. गोल्ड की वैल्यूएशन की जाएगी
  4. लोन अमाउंट तय होगा
  5. तुरंत लोन डिस्बर्समेंट

IIFL गोल्ड लोन EMI कैलकुलेशन (Example)

मान लीजिए:

  • लोन राशि = ₹1,00,000
  • ब्याज दर = 12% प्रति वर्ष
  • अवधि = 12 महीने
    • ऐसी स्थिति में आपकी EMI लगभग होगी: ₹8,885 प्रति माह
    • कुल ब्याज जो आप 1 साल में भरेंगे: ₹6,619
    • कुल राशि (Principal + Interest): ₹1,06,619

₹1 लाख के लोन पर आपको हर महीने करीब ₹8,885 भरना होगा और 1 साल में लगभग ₹6,619 ब्याज देना पड़ेगा।

नोट:

  • अलग-अलग NBFC या बैंक में EMI थोड़ी ऊपर-नीचे हो सकती है
  • EMI आपकी चुनी गई योजना, ब्याज दर और अवधि के अनुसार बदल सकती है

IIFL गोल्ड लोन के फायदे (Advantages) और नुकसान (Disadvantages)

फायदे:

  • तुरंत लोन अप्रूवल
  • कम डॉक्यूमेंटेशन
  • कोई CIBIL स्कोर की जरूरत नहीं
  • कम ब्याज दर (अन्य लोन के मुकाबले)
  • सुरक्षित और भरोसेमंद
  • फ्लेक्सिबल रिपेमेंट ऑप्शन

नुकसान:

  • समय पर भुगतान न करने पर आपका सोना नीलाम हो सकता है
  • कुछ मामलों में ब्याज दर अधिक हो सकती है
  • गोल्ड की वैल्यू मार्केट पर निर्भर करती है

IIFL Gold Loan Payment

अगर आपने IIFL Finance Limited से गोल्ड लोन लिया है, तो अब उसे चुकाना भी उतना ही आसान है। कंपनी का ऑनलाइन पेमेंट सिस्टम आपको कभी भी और कहीं से भी लोन का भुगतान करने की सुविधा देता है।

अब आपको ब्रांच जाने की जरूरत नहीं है — आप घर बैठे ही सुरक्षित और आसान तरीके से अपना भुगतान कर सकते हैं।

इस ऑनलाइन सुविधा के जरिए आप:

  • अपने लोन का प्रिंसिपल (Principal) चुका सकते हैं
  • या सिर्फ ब्याज (Interest) का भुगतान कर सकते हैं
  • और वो भी तुरंत (Instant Payment)

क्यों है ये फीचर खास?

  • इससे आपके समय की बचत होती है I 
  • आपको 24×7 पेमेंट की सुविधा मिलती है I 
  • सुरक्षित और डिजिटल प्रक्रिया है I

आपके सोने की सुरक्षा (Safety & Security of Gold)

जब आप IIFL Finance Limited के पास अपना सोना गिरवी रखते हैं, तो उसकी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाता है।

जैसे सोना जमा करने से लेकर वापस देने तक हर स्टेप में पारदर्शी (Transparent) और सुरक्षित प्रक्रिया अपनाई जाती है।

  • सबसे पहले, आपके सोने की जांच, वजन और सही वैल्यूएशन किया जाता है
  • सभी जानकारी को सही तरीके से रिकॉर्ड किया जाता है
  • इसके बाद सोने को हाई-सिक्योरिटी वॉल्ट (Locker) में रखा जाता है

इन वॉल्ट्स में होती हैं:

  • सीमित (Restricted) एक्सेस
  • CCTV और एडवांस सिक्योरिटी सिस्टम
  • 24×7 निगरानी

इससे यह सुनिश्चित किया जाता है कि आपका सोना पूरी तरह सुरक्षित रहे। उअर सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी कंपनी की होती है, इसलिए आपको चिंता करने की कोई भी जरूरत नहीं है I 

आपके सोने का इंश्योरेंस (Insurance Coverage)

जब आप IIFL Finance से गोल्ड लोन लेते हैं, तो आपका सोना आमतौर पर इंश्योरेंस (Insurance) के तहत कवर किया जाता है।  इसका मतलब है कि अगर किसी वजह से सोने को नुकसान होता है, तो आपको सुरक्षा मिलती है। IIFL Finance आपके सोने की सुरक्षा और इंश्योरेंस के लिए मजबूत व्यवस्था रखती है, जिससे आपको सुरक्षित और भरोसेमंद गोल्ड लोन अनुभव मिलता है। 

इंश्योरेंस में क्या-क्या कवर होता है?

  • चोरी (Theft) या खो जाना (Loss)
  • ट्रांसपोर्ट के दौरान नुकसान
  • आग (Fire) या अन्य अनहोनी घटनाएं

यहाँ आप यह भी जानने लें की गोल्ड का इंश्योरेंस मान्यता प्राप्त बीमा कंपनियों के जरिए किया जाता है। जिससे insurance claim की दिक्कत भी ख़त्म हो जाती है, अगर भविष्य में कभी जरूरत पड़ें I 

नुकसान होने पर क्या होगा?

अगर किसी कारण से सोने को नुकसान होता है, तो:

  • सोने का वजन और शुद्धता (Purity) रिकॉर्ड के आधार पर जांचा जाता है
  • मुआवजा (Compensation) उस समय के सोने के बाजार भाव के अनुसार तय किया जाता है

गोल्ड लोन Insurance Coverage से सम्बंधित जरूरी बातें 

  • इंश्योरेंस पॉलिसी आमतौर पर कंपनी के नाम पर होती है I 
  • क्लेम के समय आपको कुछ डॉक्यूमेंट देने पड़ सकते हैं I 

अगर लोन लेने वाले व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है, तो उसके कानूनी वारिस (Legal Heirs) जरूरी प्रक्रिया पूरी करके सोना वापस ले सकते हैं।

अगर आप गोल्ड लोन नहीं चुकाते (Default) तो क्या होता है?

अगर आप IIFL Finance Limited से लिया गया गोल्ड लोन समय पर नहीं चुकाते, तो इसे डिफॉल्ट (Default) कहा जाता है।

लोन में डिफॉल्ट तब होता है जब:

  • आप EMI या ब्याज समय पर नहीं भरते
  • लोन की शर्तों का पालन नहीं करते
  • गलत जानकारी देते हैं
  • या जरूरी सिक्योरिटी मार्जिन बनाए नहीं रखते हैं तो आपको डिफ़ॉल्ट मान लिया जाता है I 

डिफॉल्ट होने पर क्या होता है?

IIFL Finance ग्राहकों की स्थिति को समझते हुए एक साफ और ग्राहक-हितैषी प्रक्रिया अपनाती है:

Step 1: रिमाइंडर और ग्रेस पीरियड

सबसे पहले आपकोIIFL finance के द्वारा कॉल, SMS या ईमेल के जरिए रिमाइंडर भेजे जाते हैं। साथ ही, भुगतान करने के लिए थोड़ा अतिरिक्त समय (Grace Period) भी दिया जाता है।

Step 2: आधिकारिक नोटिस

अगर रिमाइंडर और ग्रेस पीरियड के बाद भी भुगतान नहीं होता है, तो कंपनी की तरफ से औपचारिक नोटिस भेजा जाता है, जिसमें आमतौर पर 10 कार्यदिवस (Business Days) का समय दिया जाता है।

Step 3: गोल्ड की नीलामी (Auction)

अगर इसके बाद भी भुगतान नहीं होता, तो आखिरी विकल्प के रूप में आपका गिरवी रखा गया सोना Reserve Bank of India (RBI) के नियमों के अनुसार नीलाम किया जा सकता है। जिसके अनुसार  

  • नीलामी से मिली राशि से आपका बकाया चुकाया जाता है
  • बची हुई रकम आपको वापस कर दी जाती है

डिफॉल्ट से बचने के विकल्प

IIFL Finance Limited अपने ग्राहकों को डिफॉल्ट से बचाने के लिए कुछ मददगार विकल्प भी देती है, जिनकी मदद से आप आसानी से अपनी लोन स्थिति संभाल सकते हैं:

लोन की अवधि बढ़ाना (Tenure Extension)

इस विकल्प में आपके लोन की अवधि बढ़ा दी जाती है, जिससे आपकी EMI कम हो जाती है। इससे आपको हर महीने किस्त भरना आसान हो जाता है और आप डिफॉल्ट होने से बच सकते हैं।

लोन का पुनर्गठन (Loan Restructuring)

इसमें आपके लोन की शर्तों में बदलाव किया जाता है, जैसे ब्याज दर या लोन की अवधि। इससे आपको नए तरीके से लोन चुकाने का मौका मिलता है और भुगतान का बोझ कम हो सकता है।

सही रीपेमेंट प्लान के लिए मार्गदर्शन

IIFL Finance आपको सही सलाह और मार्गदर्शन भी देती है, ताकि आप अपनी वित्तीय स्थिति सुधार सकें और भविष्य में किसी भी कानूनी या वित्तीय समस्या से बच सकें।

डिफॉल्ट होने पर प्रभाव (ध्यान रखने वाली बात)

अगर आप लोन डिफॉल्ट करते हैं, तो:

  • आपका CIBIL Score खराब हो सकता है
  • भविष्य में लोन मिलना मुश्किल हो सकता है

इसलिए हमेशा कोशिश करें कि आप समय पर भुगतान करें, ताकि आपकी क्रेडिट हिस्ट्री अच्छी बनी रहे और भविष्य में आपको आसानी से फाइनेंशियल मदद मिल सके।

IIFL Gold Loan vs Bank Gold Loan

अगर आप गोल्ड लोन लेने की सोच रहे हैं, तो आपके सामने दो विकल्प होते हैं — NBFC (जैसे IIFL) और बैंक (जैसे PNB, SBI) से गोल्ड लोन लेना। सही निर्णय करने के लिए हमने इन दोनों की विस्तार से तुलना की है;

FeatureIIFL Gold LoanBank Gold Loan
Processपूरी तरह तेज और आसानथोड़ा लम्बी प्रक्रिया
लोन अप्रूवल1 दिन में1–2 दिन
डॉक्यूमेंटकमज्यादा
ब्याज दरथोड़ा ज्यादाकम
Flexibilityज्यादाकम
ब्रांच नेटवर्कमजबूतबहुत बड़ा

ऊपर दी गई comparison table का निष्कर्ष यह है;

IIFL Gold Loan कब बेहतर है?

  • जब आपको तुरंत लोन चाहिए
  • कम डॉक्यूमेंट में लोन चाहिए
  • fast approval चाहते हैं

Bank Gold Loan कब बेहतर है?

  • जब आप कम ब्याज दर चाहते हैं
  • बड़ी राशि का लोन लेना चाहते हैं
  • सरकारी बैंक पर भरोसा करते हैं
  • अगर आपकी priority speed और आसान प्रक्रिया है — IIFL बेहतर है
  • अगर आपकी priority कम ब्याज और stability है — बैंक बेहतर हैं

IIFL गोल्ड लोन vs पर्सनल लोन

तुलनागोल्ड लोनपर्सनल लोन
सिक्योरिटीसिक्योरिटीअनसिक्योर्ड
ब्याज दरकमज्यादा
प्रोसेसतेज़धीमा
डॉक्यूमेंटकमज्यादा
CIBIL स्कोरजरूरी नहींजरूरी

नोट: इस टेबल से हम समझ हे सकते है की अगर आपके पास सोना है, तो गोल्ड लोन ज्यादा बेहतर विकल्प है।

IIFL गोल्ड लोन लेते समय ध्यान रखने वाली बातें

  • सोने की शुद्धता (Purity) जांचें
  • सभी चार्जेस पहले समझ लें
  • समय पर EMI भरें
  • जरूरत से ज्यादा लोन न लें
  • लोन की शर्तें ध्यान से पढ़ें

IIFL गोल्ड लोन कस्टमर केयर

  • हेल्पलाइन: 1860-267-3000
  • ईमेल: gold-helpline@iifl.com
  • वेबसाइट: www.iifl.com

निष्कर्ष (Conclusion)

अगर आपके पास सोना है और आपको तुरंत पैसों की जरूरत है, तो IIFL Finance का गोल्ड लोन एक बेहतरीन और सुरक्षित विकल्प हो सकता है।

यह न केवल जल्दी लोन देता है बल्कि इसमें कम डॉक्यूमेंटेशन और फ्लेक्सिबल ऑप्शन भी मिलते हैं। हालांकि, लोन लेने से पहले सभी शर्तों और ब्याज दरों को समझना बहुत जरूरी है। इसके साथ ही किसी भी समस्या या सवाल के लिए ऊपर दिए गए नंबर पर कॉल करके या ईमेल के माध्यम से जबाब ले सकते हैं I

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

IIFL गोल्ड लोन कितना मिलता है?

₹3,000 से ₹50 लाख तक

क्या CIBIL स्कोर जरूरी है?

IIFL Finance Gold Loan कितने समय में मिलता है?

क्या मैं ऑनलाइन आवेदन कर सकता हूँ?

क्या गोल्ड सुरक्षित रहता है?

⚠️महत्वपूर्ण चेतावनी (Disclaimer)

यह जानकारी केवल शैक्षिक उद्देश्य के लिए है। लोन लेने से पहले सभी नियम और शर्तों को ध्यान से पढ़ें।
विस्तृत जानकारी के लिए हमारा Disclaimer पेज देखें।

About The Author

Dileep Kumar

दिलीप कुमार (M.Com) एक अनुभवी अकाउंटिंग प्रोफेशनल हैं, जिन्हें Accounting, Taxation और Financial Management में 8+ वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वे एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं। वे 2021 से PersonalPaisa.com पर पर्सनल फाइनेंस, लोन, बैंकिंग और निवेश से जुड़े विषयों पर सरल और भरोसेमंद जानकारी साझा कर रहे हैं। उनका उद्देश्य जटिल वित्तीय विषयों को सरल भाषा में समझाकर लोगों को बेहतर वित्तीय निर्णय लेने में मदद करना है।

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *