Select Page

Low CIBIL Score पर लोन कैसे लें (2026) – आसान और सुरक्षित तरीके

Low CIBIL Score पर लोन कैसे लें (2026) – आसान और सुरक्षित तरीके

आज के समय में अगर आपका CIBIL स्कोर कम है, तो बैंक से लोन लेना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आपको लोन नहीं मिल सकता।

डिजिटल loan apps और NBFC कंपनियों की मदद से अब low CIBIL score होने पर भी आप आसानी से लोन प्राप्त कर सकते हैं।

कई बार financial problems या EMI miss होने के कारण CIBIL score कम हो जाता है, जिससे future में loan लेने में परेशानी आती है। ऐसे में सही जानकारी होना बहुत जरूरी है।

इस लेख में हम विस्तार से जानेंगे कि कम CIBIL score पर लोन कैसे लें, किन apps से लोन मिलता है और किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

CIBIL Score क्या है?

CIBIL score एक 3-digit number होता है, जो आपकी credit history को दर्शाता है। जब आप अपनी EMI का भुगतान समय से करते रहते हैं तो आपका सिबिल स्कोर बढता जाता है l लेकिन जब आप EMI का भुगतान समय पर करना चूक जाते हैं तो आपका सिबिल स्कोर घट जाता है l 

इसका range कुछ इस प्रकार होता है:

  • 750 से अधिक = बहुत अच्छा
  • 650–750 = अच्छा
  • 600–650 = average
  • 600 से कम = खराब (Low CIBIL)

 जितना ज्यादा CIBIL score होगा, उतना आसानी से loan मिलेगा।

Low CIBIL Score पर लोन क्यों मुश्किल होता है?

पहले तो आप यह समझ लें की low CIBIL Score क्या दर्शाता है l जैसा की ऊपर बताया है की जब आप अपनी EMI का भुगतान समय से नहीं करते हैं तो आपका सिबिल स्कोर कम हो जाता है, यानी आप पैसा लोटाने में उतने सक्षम नहीं हैं, बैंक की नज़र में इसलिए;

  • बैंक risk नहीं लेना चाहते
  • क्यूंकि आपकी खराब repayment history है l 
  • आपने EMI payment में देरी की है l 
  • या हो सकता है की credit card का ज्यादा उपयोग किया हो या उसका भी भुगतान देर से किया हो l 
  • आप जल्दी जल्दी बैंक या दुसरे फाइनेंसियल संस्थाओ से  लोन लेने के लिए अप्लाई करते रहते हो l 

इन्ही सब कारणों से बैंक low CIBIL पर loan reject कर देते हैं।

Low CIBIL Score पर लोन लेने के विकल्प

अगर आपका CIBIL score कम है, तो आप इन विकल्पों से loan ले सकते हैं:

1. NBFC कंपनियाँ

NBFC (Non-Banking Financial Company) बैंक की तुलना में थोड़ा flexible होती हैं। जिससे वह कम सिबिल स्कोर पर भी लोन दे सकती है l 

NBFC कंपनियों से लोन लेने के लिए आप उनकी वेबसाइट के माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं l और यदि उनका ऑफिस या ब्रांच आपके शहर में हैं तो आप खुद वहां जाकर भी अप्लाई कर सकते हैं l 

2. Loan Apps

आज कई instant loan apps low CIBIL score पर भी loan देते हैं। कुछ प्रमुख लोन एप्स की जानकारी इस पोस्ट में नीचे दी गई है l 

लोन एप्स से लोन लेने के लिए आपको एप्प को गूगल प्ले स्टोर या एप्प स्टोर से अपने मोबाइल में इन्सटाल्ड करना पड़ेगा, फिर आप उसके माध्यम से लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं l app से लोन लेना पूरी तरह से ऑनलाइन रहता है और आपको किसी भी चीज़ के लिए किसी भी व्यक्ति से पर्सनली नहीं मिलना होता है l 

3. Gold Loan

अगर आपके पास सोना है, तो आसानी से loan मिल सकता है। Gold loan में आप अपना सोना बैंक या फाइनेंसियल संस्थाओ (NBFC) के पास गिरबी रखते हैं, फिर आपको वहां से लोन approved हो जाता है l और जब आप अपना लोन चूका देते हैं तो आपका सोना भी वापिस कर दिया जाता है l 

4. Guarantor Loan

किसी अच्छे CIBIL वाले व्यक्ति को guarantor बनाकर loan ले सकते हैं। यह लोन भी आप बैंक या NBFC के माध्यम से ले सकते हैं l 

Guarantor Loan के माध्यम से बैंक या लोन देने वाले संस्थान गारंटर के साथ होने से अपनी रिस्क कम कर लेते हैं, जिससे वह लोन approved कर पाते हैं l 

Low CIBIL Score पर लोन कैसे लें? (Step-by-Step)

Low CIBIL Score पर लोन  अप्लाई करने के कुछ प्रमुख तरीके यह हो सकते हैं;

1. ब्रांच जाकर अप्लाई करना

आपके शहर में अगर बैंक या NBFC की ब्रांच है तो आप वहां  खुद जाकर लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं l ध्यान रखे आप अपने सभी डाक्यूमेंट्स को साथ लेकर जरूर जाएँ l 

2. वेबसाइट के माध्यम से अप्लाई करना 

आप बैंक या NBFC की वेबसाइट पर जाकर भी लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं l वेबसाइट पर जाकर अपनी सभी जानकारी को भरकर और अपने डाक्यूमेंट्स को अपलोड करके लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं l 

3. एप्स के माध्यम से अप्लाई करना 

एप्स से अप्लाई करने के लिए आप निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं. बाज़ार में बहुत सारे एप्स हैं जो ऑनलाइन लोन देते हैं l लेकिन आपको ध्यान रखना है की जिस भी एप्प से आप लोन के लिए अप्लाई करने जा रहे हो, एप्प या एप्प को संचालन करने वाली कंपनी या NBFC RBI रजिस्टर्ड जरूर हो l इस पोस्ट में हमने भी आपकी सहूलियत के लिए कुछ एप्प के बारे में बताया है जिनकी सूची आप इस पोस्ट में नीचे देख सकते हैं l 

एप्प से लोन लेने के लिए सामान्तः निम्नलिखित चरणों में अप्लाई करना पड़ता है जो नीचे दिए गए हैं l 

  • सबसे पहले trusted loan app चुनें l 
  • इसके बाद आपको मोबाइल नंबर से इसमें रजिस्टर करना है l 
  • PAN और Aadhaar से KYC पूरा करें l इसके लिए जरूरी है की आपके आधार कार्ड में मोबाइल नंबर जरूर लिंक हो क्यूंकि उस पर OTP आएगा l 
  • इसके बाद एप्प के द्वारा आपको लोन का ऑफर दिखाया जायेगा की अधिकतम आप कितनी राशि का लोन ले सकते हैं l आप अपनी जरूरत के अनुसार लोन अमाउंट को अप्लाई कर सकते हैं l 
  • इसके बाद आप अपना बैंक खाता लिंक करें, जिस खाते में आप लोन का अमाउंट लेना चाहते हो, इसके साथ ही e-mandate भी होगा, जिससे आपकी EMI बैंक खाते से ऑटो-डेबिट हो सके l 
  • इसके बाद आवेदन submit करदें l 
  • इसके कुछ समय बाद ही पैसा सीधे आपके खाते में आ जायेगा ।

सामान्य पात्रता (General Eligibility)

  • लोन लेने वाले व्यक्ति की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए l 
  • वह भारतीय नागरिक हो l 
  • PAN कार्ड होना जरूरी है l 
  • व्यक्ति के पास बैंक खाता होना चाहिए l 
  • वह self-employed हो या कहीं नौकरी करता हो l यानी नियमित आय होना बेहतर है l 

आम तौर पर जरूरी दस्तावेज

  • PAN कार्ड
  • आधार कार्ड
  • बैंक खाता विवरण
  • मोबाइल नंबर
  • सेल्फी 

सामान्य ब्याज दर और शुल्क

  • ब्याज दर: 24% से 36% वार्षिक
  • प्रोसेसिंग फीस: 2% से 6% + GST

अलग-अलग apps ब्याज दर और प्रोसेसिंग फीस अलग हो सकती है।

Low CIBIL Score पर लोन कैसे लें (Best Tips)

  1. छोटी राशि से शुरुआत करें: अगर आपका Low CIBIL score है और लोन मिलने में दिक्कत आ रही है तो अच्छा है की आप छोटी राशि से शुरुआत करें l कम राशि का लोन आपको आसानी से मिल जाएगा और जब आप उसकी EMI समय पर भरते रहेंगे तो आपके सिबिल स्कोर में भी सुधार होगा,जिससे आप अगली बार ज्यादा अमाउंट का लोन ले पाएंगे l  
  2. समय पर EMI भरें: जैसा ऊपर बताया गया है, समय पर EMI भरें जिससे आपके CIBIL Score में सुधार होगा, और आप लोन के लिए eligible बने रहेंगे l 
  3. Secured loan लें (Gold Loan): Low CIBIL Score होने की वजह से अगर आपको कोई भी लोन नहीं मिल पा रहा है तो आप Gold Loan ले सकते हैं और उसकी EMI समय पर भरकर अपने CIBIL Score को भी ठीक कर सकते हैं l लेकिन Gold Loan लेने के लिए Gold होना भी चाहिए l 
  4. Income proof add करें: Low CIBIL Score के साथ लोन को अप्लाई करते वक्त ध्यान रखें की आप अपना income proof जरूर जोंडे l Income proof के साथ लोन के approved होने के ज्यादा चांस होते हैं l 

Low CIBIL Score पर लोन देने वाले प्रमुख ऐप्स

KreditBee

4.1/5
  • वार्षिक प्रतिशत दर (APR): 24% से 72% तक (लगभग)
  • लोन अवधि: 3 महीनो  से लेकर 24 महीनो तक 
  • लोन अमाउंट: ₹1,000 से ₹10,00,000 तक

हमने इसे क्यों चुना

पात्रता और दस्तावेज (Eligibility & Documents)

फायदे और नुकसान

अतिरिक्त विवरण

CASHe

3.5/5
  • वार्षिक प्रतिशत दर (APR): 24% से 60% तक (लगभग)
  • लोन अवधि: 3 महीनो  से लेकर 18 महीनो तक 
  • लोन अमाउंट: ₹1,000 से ₹3,00,000 तक

हमने इसे क्यों चुना

पात्रता और दस्तावेज (Eligibility & Documents)

फायदे और नुकसान

अतिरिक्त विवरण

PaySense

3.5/5
  • वार्षिक प्रतिशत दर (APR): 19% से 72% तक (लगभग)
  • लोन अवधि: 3 महीनो  से लेकर 60 महीनो तक 
  • लोन अमाउंट: ₹5,000 से ₹5,00,000 तक

हमने इसे क्यों चुना

पात्रता और दस्तावेज (Eligibility & Documents)

फायदे और नुकसान

अतिरिक्त विवरण

NIRA

3.2/5
  • वार्षिक प्रतिशत दर (APR): 24% से 72% तक (लगभग)
  • लोन अवधि: 91 दिन से 24 महीने तक  
  • लोन अमाउंट: ₹5,000 से ₹1,00,000 तक

हमने इसे क्यों चुना

पात्रता और दस्तावेज (Eligibility & Documents)

फायदे और नुकसान

अतिरिक्त विवरण

नोट: ब्याज दर और शुल्क आपके क्रेडिट स्कोर, आय और प्रोफाइल के आधार पर अलग-अलग हो सकते हैं। इसके साथ ही लोन लेने से पहले सभी शर्तों को ध्यान से पढ़ें।

Loan Apps और Bank Loan में अंतर

आज लोन लेने के लिए कई विकल्प खुले हुए हैं, जैसे ऑनलाइन लोन (लोन एप्प या वेबसाइट के द्वारा) या ऑफलाइन बैंक के द्वारा लोन l व्यक्ति अपनी जरूरत, सहूलियत और उपलब्धता के अनुसार इनमे से कहीं पर लोन के लिए अप्लाई करता है l लेकिन सहूलियत के अलावा भी इनमे कई अंतर हो सकते हैं जो आपके लोन अमाउंट और उसकी EMI को सीधे तौर पर प्रभावित करते हैं, जिनकी विस्तृत जानकारी नीचे दी गई है l

विशेषता (Feature)Loan Appबैंक लोन
अप्रूवल समयअप्रूवल समय2–5 दिन
ब्याज दरअधिक (18%–36%)कम (10%–18%)
दस्तावेजकमअधिक
प्रक्रियापूरी तरह ऑनलाइनऑनलाइन + ऑफलाइन
लोन राशि₹1,000 – ₹5 लाख₹50,000 – ₹50 लाख+
CIBIL स्कोरकम होने पर भी मिल सकता हैअच्छा CIBIL जरूरी
EMI अवधिछोटी (3–36 महीने)लंबी (1–5 साल)
सुरक्षा (Security)UnsecuredSecured/Unsecured
उपयुक्त किसके लिएतुरंत और छोटे लोनबड़े और सस्ते लोन

Loan Apps के फायदे और नुकसान

जब से लोन एप्प के द्वारा उपलब्ध हुआ है तब से लगभग हर व्यक्ति की पहुँच लोन लेने तक हो गई है l और अब कोई भी व्यक्ति लोन के लिए अप्लाई कर सकता है और ले सकता है l लेकिन एप्प से लोन लेने के कुछ फायदे और नुकसान भी होते हैं, जो लोन लेने तक लोग समझते नहीं है लेकिन इनको समझना बहुत जरूरी है, जो नीचे बताए गए हैं l

फायदे:

  • सबसे प्रमुख फायदा तो है की पूरी प्रक्रिया 100% ऑनलाइन और paperless होती है, और कहीं पर भी जाने की जरूरत नहीं होती है l
  • एप्प से लोन का अप्रूवल बहुत तेजी से (5–30 मिनट) मिल जाता है l
  • लोन अप्रूवल कम दस्तावेज में लोन मिल जाता है l
  • छोटे amount (₹1,000 से शुरू) का लोन आसानी से मिल जाता है l
  • एप्प के द्वारा Low CIBIL score पर भी लोन मिल जाता हैं l
  • यहाँ से लोन लेने पर EMI और repayment में flexibility मिलती है l
  • घर बैठे मोबाइल से आवेदन किया जा सकता है l

नुकसान:

  • एप्प से लोन की ब्याज दर बैंक की तुलना में अधिक होती है l
  • Hidden charges (processing fee, late fee) भी होती है और बैंक से ज्यादा ही होती है l
  • लोन की अवधि कम होती है l कुछ ही एप्प हैं जो 5 वर्षों की अवधि देते हैं l
  • समय पर EMI न देने पर penalty लगती है l
  • कुछ fake apps का risk रहता है l
  • शुरुआत में loan limit कम मिलती है l
  • लोन का पैसा हमें सभी चार्जेज जैसे प्रोसेसिंग फीस काटकर ही मिलता है l

लोन लेते समय जरूरी सावधानियां

ऑनलाइन लोन लेते समय सावधानी बरतना बहुत जरूरी है, क्योंकि आजकल कई फर्जी ऐप्स और धोखाधड़ी के मामले सामने आ रहे हैं। सही जानकारी के साथ ही सुरक्षित तरीके से लोन लें l हमने यहाँ कुछ सुझाव दिए हैं जिनको फ़ॉलो करके आप सुरक्षित तरीके से लोन ले सकते हैं; 

1. केवल विश्वसनीय (Trusted) ऐप्स का से ही लोन लें l 

हमेशा वही लोन ऐप डाउनलोड करें जो RBI से रजिस्टर्ड NBFC या बैंक से जुड़े हों। unknown या नए ऐप्स से बचें। कौनसा एप्प RBI रजिस्टर्ड हैं इसको check करने के लिए आप इस लिंक पर विजिट कर सकते हैं l 

2. Fake Loan Apps से सावधान रहें

अगर कोई ऐप बहुत कम ब्याज या तुरंत लोन देने का वादा करता है, तो पहले उसकी reviews और rating जरूर चेक करें। Reviews की जांच आप google प्ले स्टोर पर ही कर सकते हैं या youtube या google सर्च का सहारा भी ले सकते हैं l 

3. OTP और Personal Details शेयर न करें

अपना OTP, बैंक डिटेल्स या KYC जानकारी किसी के साथ share न करें, इससे fraud हो सकता है।

4. Terms & Conditions ध्यान से पढ़ें

लोन लेने से पहले ब्याज दर, प्रोसेसिंग फीस, पेनल्टी आदि सभी शर्तों को अच्छे से समझ लें, ताकि आपको बाद में कुछ भी परेशानी न आये l 

5. App Permissions को समझें

कुछ apps SMS और call log access मांगते हैं, इसलिए install करते समय permissions को ध्यान से देखें, और कोई भी पर्सनल जानकरी की परमिशन न दें l 

6. समय पर EMI का भुगतान करें

EMI समय पर न देने पर penalty और CIBIL score पर असर पड़ता है। इसलिए यह जरूरी है की उतने ही अमाउंट का लोन लिया जाये जितने की जरूरत है और कभी भी फिजूलखर्ची की लिए लोन नहीं लेना चाहिए l 

7. Hidden Charges चेक करें

कई बार processing fee, late fee और GST अलग से जुड़ते हैं, इसलिए total cost जरूर समझें।

नोट: किसी भी लोन ऐप का उपयोग करने से पहले उसकी आधिकारिक वेबसाइट और reviews जरूर जांचें, ताकि आप किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी से बच सकें।

ऋण का उपयोग कहाँ कर सकते हैं?

जब आप बैंक से किसी विशेष उद्देश्य के लिए लोन लेते हैं (जैसे होम लोन या कार लोन), तो उसका उपयोग उसी काम के लिए करना होता है।
लेकिन पर्सनल लोन में ऐसा कोई प्रतिबंध नहीं होता, आप चाहे पर्सनल लोन एप्प के माध्यम से लें या आप बैंक जाकर लें, आप इसे अपनी जरूरत के अनुसार कहीं भी उपयोग कर सकते हैं। जैसे;

1. मेडिकल इमरजेंसी

अचानक बीमारी या इलाज के खर्च के लिए आप पर्सनल लोन का उपयोग कर सकते हैं l यहाँ तक की आपको कभी कोई मेडिकल इमरजेंसी आये तब भी आप एप्प के माध्यम से पर्सनल लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं l 

2. बिल पेमेंट

बिजली बिल, मोबाइल बिल या अन्य जरूरी बिल भरने के लिए भी आप इस लोन का उपयोग कर सकते है l 

3. यात्रा (Travel)

घूमने या छुट्टियों के खर्च के लिए भी पर्सनल लोन का उपयोग किया जा सकता है l लेकिन जैसा मैंने ऊपर बताया है पर्सनल लोन हमें तभी लेना चाहिए जब बहुत जरूरी हो और पैसो का इंतजाम नहीं हो रहा हो l 

4. शादी या पारिवारिक खर्च

शादी, फंक्शन या अन्य सामाजिक कार्यक्रमों के लिए भी इस लोन का उपयोग किया जा सकता है l 

5. शॉपिंग और घरेलू सामान

मोबाइल, लैपटॉप, फर्नीचर आदि खरीदने के लिए भी आप पर्सनल लोन का उपयोग कर सकते है l 

6. शिक्षा (Education)

कोर्स फीस, ट्रेनिंग या अन्य पढ़ाई से जुड़े खर्च के लिए भी आप पर्सनल लोन ले सकते हैं l 

7. छोटा बिजनेस शुरू करने के लिए

छोटे स्तर पर व्यवसाय शुरू करने या बढ़ाने के लिए भी आप पर्सनल लोन ले सकते हैं l 

नोट: लेकिन Personal Loan से अच्छा रहेगा की आप Business के लिए Business Loan ही ले लें जिसको भी आप ऑनलाइन एप्प के माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं इसके साथ ही Business Loan को आप Bank में जाकर भी अप्लाई कर सकते हैं l 

8. कर्ज चुकाने (Debt Consolidation)

पुराने लोन या क्रेडिट कार्ड का भुगतान करने के लिए भी आप Personal Loan का उपयोग कर सकते हैं l

नोट:

  • पर्सनल लोन का उपयोग समझदारी से करें और केवल जरूरी कामों के लिए ही लें, ताकि आपको भविष्य में EMI चुकाने में परेशानी न हो।
  • पर्सनल लोन flexible होता है, लेकिन इसका ब्याज ज्यादा हो सकता है, इसलिए सोच-समझकर ही उपयोग करें।

निष्कर्ष

Low CIBIL score होने के बावजूद आज के समय में लोन लेना संभव है, लेकिन इसके लिए सही विकल्प और सावधानी जरूरी है।

हमेशा trusted loan apps का ही उपयोग करें और छोटी राशि से शुरुआत करें। समय पर EMI भुगतान करके आप अपने CIBIL score को भी सुधार सकते हैं और जब आप पूरा लोन चूका देते हैं तो आपकी लोन लेने लेने की क्षमता  भी बड जाती है और आप दूसरी बार ज्यादा राशि का लोन लेने के लिए eligible हो जाते हैं l 

पूरा निष्कर्ष यह है की सही योजना और समझदारी से आप financial problems को आसानी से manage कर सकते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

क्या low CIBIL score पर लोन मिल सकता है?

हाँ, कई loan apps और NBFC low CIBIL पर लोन देते हैं। जिनके बारे में हमने इस पोस्ट में विस्तृत से चर्चा की है l

कितना CIBIL score होने पर लोन मिल सकता है?

क्या 600 से कम CIBIL पर लोन मिल सकता है?

क्या बिना CIBIL score के लोन मिल सकता है?

Low CIBIL score पर लोन कैसे लें?

लोन मिलने में कितना समय लगता है?

क्या low CIBIL पर ब्याज ज्यादा होता है?

Low CIBIL score कैसे सुधारें?

⚠️महत्वपूर्ण चेतावनी (Disclaimer)

यह जानकारी केवल शैक्षिक उद्देश्य के लिए है। लोन लेने से पहले सभी नियम और शर्तों को ध्यान से पढ़ें।
विस्तृत जानकारी के लिए हमारा Disclaimer पेज देखें।

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *