Select Page

PNB Digi Gold Loan क्या है? ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें, ब्याज दर व पूरी जानकारी (2026)

PNB Digi Gold Loan क्या है? ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें, ब्याज दर व पूरी जानकारी (2026)

अगर आपको अचानक पैसों की जरूरत पड़ जाए और आप बैंक की लंबी प्रक्रिया से बचना चाहते हैं, तो Punjab National Bank का PNB Digi Gold Loan आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।

आज के डिजिटल दौर में अब आप घर बैठे अपने सोने के बदले आसानी से लोन ले सकते हैं — बिना ज्यादा कागजी कार्रवाई और बिना लंबा इंतजार किए।

 इस आर्टिकल में हम जानेंगे:

  • PNB Digi Gold लोन क्या है?
  • ऑनलाइन कैसे अप्लाई करें?
  • ब्याज दर, चार्जेस, मार्जिन l 
  • कितना लोन मिलेगा?
  • फायदे, नुकसान और जरूरी टिप्स l 

विषय सूची

PNB Digi Gold Loan – मुख्य जानकारी (Highlights)

विवरणजानकारी
बैंकपंजाब नेशनल बैंक (PNB)
लोन प्रकारगोल्ड लोन (Secured Loan)
लोन राशि● Agriculture Segment - ₹10,000 से ₹10 लाख तक
● Retail Segment - ₹25,000 से ₹25 लाख तक
ब्याज दर (2026)8.50% – 9.00% (RLLR आधारित)
प्रोसेसऑनलाइन + ब्रांच
समयकुछ घंटों से 1 दिन
सिक्योरिटीगोल्ड ज्वेलरी

नोट: ब्याज दरें RLLR (Repo Linked Lending Rate) पर आधारित हैं, इसलिए RBI की रेपो दर बदलने पर ये दरें भी बदल सकती हैं।

PNB Digi Gold Loan क्या है?

PNB Digi Gold Loan एक secured loan है, जिसमें आप अपने सोने (Gold Jewellery) को गिरवी रखकर बैंक से लोन लेते हैं। 

आसान भाषा में: यह एक ऐसा लोन है जिसमें बैंक आपके सोने की वैल्यू के आधार पर तुरंत पैसा देता है।

इसमें खास बात यह है कि:

  • ब्याज दर पर्सनल लोन से कम होती है
  • आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन होती है
  • कम समय में approval मिल जाता है

यह Loan उन लोगों के लिए बहुत उपयोगी है जिन्हें:

  • बिना ज्यादा कागजी कार्रवाई के लोन चाहिए
  • तुरंत पैसे चाहिए
  • जिनके पास गोल्ड ज्वेलरी है
  • कम ब्याज पर लोन चाहिए

PNB Digi Gold Loan के प्रकार

Agriculture Gold Loan

किसानों और कृषि गतिविधियों के लिए
कम मार्जिन (ज्यादा लोन)
कम ब्याज दर

Retail Gold Loan

सामान्य ग्राहकों के लिए
EMI और Bullet दोनों विकल्प
व्यक्तिगत उपयोग के लिए

PNB Digi Gold Loan कैसे लें? (Step-by-Step Process)

PNB Digi Gold Loan के लिए आवेदन करना बहुत आसान है:

  1. PNB की वेबसाइट या ऐप खोलें
PNB Home Page
PNB Home Page

2. “Digi Gold Loan” चुनें और Apply Now पर क्लिक करें

PNB Digi Gold Loan Page
PNB Digi Gold Loan Page

3. Existing या New Customer विकल्प चुनें I

PNB Digi Gold Loan Apply Process
PNB Digi Gold Loan Apply Process

4. आधार कार्ड और पैन कार्ड की details fill करके आधार OTP के जरिए अपनी KYC पूर्ण करें I

PNB Gold Loan - KYC Page
PNB Digi Gold Loan – KYC Page

5. लोन अमाउंट और उद्देश्य चुनें I

Select loan amount
Select loan amount

6. नजदीकी ब्रांच सिलेक्ट करें I

Select Your Nearest Branch
Select Your Nearest Branch

7. पर्सनल जानकारी को confirm करें, और छूटी हुई जानकारी को भर दें I

Fill Personal Details
Fill Personal Details

8. लोन का प्रकार और disbursement अकाउंट को चुने I

Select LoanType & Disbursement Account - PNB Digi Gold Loan
Select LoanType & Disbursement Account

8. गोल्ड की जानकारी भरें, और अपने legal heir की जानकारी भी साझा करें I

Ornament / Jewellery & Legal Heir Details
Ornament / Jewellery & Legal Heir Details

9. ब्रांच में जाने के दिन और समय का चुनाव करें I

Select Time Slot for Branch Visit
Select Time Slot for Branch Visit

10. लोन आपको कितना मिलेगा उसकी जानकारी आपके सामने आ जायेगी I

Eligible Loan Amount DIsplay
Eligible Loan Amount DIsplay

11. आवेदन submit करें I
12. इसके बाद आपको एक Unique Application ID मिलेगा I जिसके साथ confirmation details आपको SMS और ईमेल के माध्यम से भेज दी जायेगी I
13. जिसके बाद ब्रांच में गोल्ड वैल्यूएशन होगा और अप्रूवल के बाद पैसा आपके बैंक अकाउंट में भेज दिया जाएगा I

पात्रता (Eligibility)

  • भारतीय नागरिक
  • उम्र 18+
  • गोल्ड ज्वेलरी होना जरूरी
  • KYC डॉक्यूमेंट उपलब्ध

अच्छी बात यह है कि इसमें income proof की जरूरत कम होती है।

जरूरी दस्तावेज (Documents Required)

  • Aadhaar Card
  • PAN Card
  • Address Proof
  • पासपोर्ट फोटो
  • Gold Jewellery

कितना लोन मिलेगा? (Loan Amount, Margin & LTV)

PNB आपके सोने की वैल्यू का एक हिस्सा लोन के रूप में देता है।

Margin Requirement

सेगमेंटमार्जिन
Agriculture15%
Retail (Bullet)32%
Retail (EMI)28%
  • रिटेल ग्राहकों को सोने के मूल्य का लगभग 68–72% तक लोन मिलता है।
  • किसानों को विशेष लाभ मिलता है, क्योंकि कृषि वर्ग में मार्जिन केवल 15% है। यानी वे उसी सोने पर अधिक लोन राशि प्राप्त कर सकते हैं।

मार्जिन क्या है?
मार्जिन वह हिस्सा है जिसे बैंक आपके सोने के मूल्य से सुरक्षा के रूप में रखता है।
कम मार्जिन का मतलब है कि आपको उसी सोने पर अधिक लोन राशि मिल सकती है।

PNB Digi Gold Loan में कितना सोना चाहिए?

  • 18–22 कैरेट गोल्ड स्वीकार किया जाता है
  • केवल गोल्ड ज्वेलरी (आभूषण) मान्य है
  • गोल्ड कॉइन/बार आमतौर पर स्वीकार नहीं होते

जितना ज्यादा सोना, उतना ज्यादा लोन

Loan Tenure और Repayment Options

प्रकारअवधि
Bullet Paymentअधिकतम 12 महीने
EMI Loanअधिकतम 36 महीने

Repayment Options:

  • EMI (हर महीने किस्त)
  • Bullet (अंत में एक साथ भुगतान)

PNB Digi Gold Loan Interest Rate & Charges – 2026

Interest Rate

सेगमेंटदर
Agriculture8.50% – 8.75%
Retail8.95% – 9.00%

नोट: ब्याज दरें RLLR (Repo Linked Lending Rate) पर आधारित हैं, इसलिए RBI की रेपो दर बदलने पर ये दरें भी बदल सकती हैं।

Processing Fee

सेगमेंटप्रोसेसिंग शुल्क
Retailलोन राशि का 0.30% + GST या ₹500 + GST (जो भी अधिक हो)
Agriculture● ₹50,000 तक – कोई शुल्क नहीं (NIL)
● ₹50,000 से ऊपर और ₹2.00 लाख तक – ₹500 + GST
● ₹2.00 लाख से अधिक – लोन राशि का 0.30% + GST

Valuation Charge

लोन राशिशुल्क
₹5 लाख तक₹3 प्रति ₹1,000 + GST (अधिकतम ₹500 + GST)
₹5 लाख से ऊपर₹1,000 + GST

Other Charges

  • Late Payment Charges 
  • Prepayment Charges

EMI उदाहरण (Example)

  • लोन: ₹1,00,000
  • ब्याज: 8.95%
  • अवधि: 12 महीने
    • Processing Fee – ₹590 
    • Valuation Charge – ₹354 
    • ब्याज – ₹4,914
    • EMI ≈ ₹8,700
    • कुल भुगतान ≈ ₹1,04,900 (Principal + Interest)

Real-Life Example

मान लीजिए आपको मेडिकल इमरजेंसी में तुरंत ₹1 लाख की जरूरत है।
अगर आप personal loan लेते हैं तो ब्याज 12–18% हो सकता है, लेकिन gold loan में आपको 8–9% पर लोन मिल सकता है।

इससे आपकी EMI कम हो जाती है और जल्दी approval भी मिल जाता है।

Customer Segmentation

PNB Digi Gold Loan लेने के लिए बैंक ने ग्राहकों को दो हिस्सों में विभजित किया है, और उसी के अनुसार उस सेगमेंट के ग्राहक लोन ले सकते हैं l

सेगमेंटAgriculture SegmentRetail Segment
कौन-कौन शामिल हैंकृषि या allied activities में लगे लोग, RBI द्वारा मान्य कृषि कार्य l कोई भी व्यक्तिगत व्यक्ति जो भारत का निवासी है l
उदाहरणकिसान, डेयरी व्यवसायी, पशुपालन, बागवानी, मत्स्य पालन l नौकरीपेशा व्यक्ति, व्यापारी, गृहिणी, छात्र l
लोन का प्रकार डिमांड लोन – लोन की पूरी राशि और ब्याज एक साथ, एक बार में चुकाना। (एकमुश्त भुगतान)● डिमांड लोन – बुलेट पेमेंट (एकमुश्त भुगतान) और
● EMI आधारित पुनर्भुगतान (हर महीने किस्तों में लोन चुकाना।)
लोन अमाउंट₹10,000 से ₹10 लाख तक₹25,000 से ₹25 लाख तक
लोन अवधि (Tenure)अधिकतम 12 महीने● बुलेट पेमेंट (एकमुश्त भुगतान) - अधिकतम 12 महीने
● EMI आधारित पुनर्भुगतान - अधिकतम 36 महीने
Security (गिरवी)सोने के आभूषण / गहने सोने के आभूषण / गहने

PNB Digi Gold Loan का उद्देश्य (Purpose)

सेगमेंटउद्देश्य
Agriculture Segment (कृषि वर्ग)कृषि वर्ग के लिए यह लोन मुख्य रूप से खेती, allied activities और पुराने कर्ज चुकाने में मदद करता है।
Retail Segment (रिटेल वर्ग)रिटेल वर्ग के लिए यह लोन व्यक्तिगत जरूरतों जैसे शिक्षा, मेडिकल खर्च या अन्य गैर-कृषि उपयोग के लिए उपलब्ध है।

ये भी पढ़ें: Low CIBIL Score पर लोन कैसे लें – आसान और सुरक्षित तरीके

आज के समय में अगर आपका CIBIL स्कोर कम है, तो बैंक से लोन लेना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आपको लोन नहीं मिल सकता। डिजिटल loan apps और NBFC कंपनियों की मदद से अब low CIBIL score होने पर भी आप आसानी से लोन प्राप्त कर सकते हैं।

फायदे और नुकसान

फायदे:

  • जल्दी लोन अप्रूवल
  • कम ब्याज दर
  • कम डॉक्यूमेंट
  • ऑनलाइन प्रक्रिया
  • Credit score का कम प्रभाव

नुकसान:

  • गोल्ड गिरवी रखना पड़ता है
  • समय पर भुगतान जरूरी
  • डिफॉल्ट पर गोल्ड नीलाम हो सकता है I

PNB Digi Gold Loan vs अन्य बैंक

फीचरPNBSBIHDFC
ब्याज दरकममध्यमअधिक
प्रोसेसडिजिटलसेमीडिजिटल
स्पीडतेजमध्यमतेज

PNB का Digi Gold Loan खासकर उन लोगों के लिए अच्छा है जो सरकारी बैंक + कम ब्याज चाहते हैं।

Gold Loan क्यों लेना चाहिए?

Gold Loan लेने के कई फायदे हैं:

  • Personal Loan से सस्ता
  • जल्दी मिल जाता है
  • कम डॉक्यूमेंट्स
  • EMI flexibility

अगर आपके पास सोना है, तो यह सबसे सस्ता लोन विकल्प हो सकता है।

Common Mistakes (जरूरी सावधानियां)

  • जरूरत से ज्यादा लोन लेना
  • EMI मिस करना
  • ब्याज दर check न करना
  • Loan terms पढ़े बिना आवेदन करना

निष्कर्ष (Conclusion)

अगर आपके पास सोना है और आपको तुरंत पैसों की जरूरत है, तो PNB Digi गोल्ड लोन एक सुरक्षित, सस्ता और तेज़ विकल्प है।

Punjab National Bank की यह डिजिटल सुविधा आपको घर बैठे लोन लेने का आसान तरीका देती है।

आवेदन करने से पहले अपनी repayment क्षमता जरूर जांच लें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

PNB Digi Gold Loan क्या है?

यह सोने के बदले मिलने वाला डिजिटल लोन है।

कितना लोन मिल सकता है?

क्या बिना बैंक जाए लोन मिल सकता है?

ब्याज दर कितनी है?

कितना समय लगता है?

कितना सोना चाहिए?

क्या CIBIL जरूरी है?

Loan reject क्यों होता है?

⚠️महत्वपूर्ण चेतावनी (Disclaimer)

यह जानकारी केवल शैक्षिक उद्देश्य के लिए है। लोन लेने से पहले सभी नियम और शर्तों को ध्यान से पढ़ें।
विस्तृत जानकारी के लिए हमारा Disclaimer पेज देखें।

About The Author

Dileep Kumar

दिलीप कुमार (M.Com) एक अनुभवी अकाउंटिंग प्रोफेशनल हैं, जिन्हें Accounting, Taxation और Financial Management में 8+ वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वे एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं। वे 2021 से PersonalPaisa.com पर पर्सनल फाइनेंस, लोन, बैंकिंग और निवेश से जुड़े विषयों पर सरल और भरोसेमंद जानकारी साझा कर रहे हैं। उनका उद्देश्य जटिल वित्तीय विषयों को सरल भाषा में समझाकर लोगों को बेहतर वित्तीय निर्णय लेने में मदद करना है।

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विषय सूची

Index