Select Page

Poonawala से लोन कैसे लें? पूरी जानकारी हिंदी में (2026 Guide)

Poonawala से लोन कैसे लें? पूरी जानकारी हिंदी में (2026 Guide)

आज के समय में अचानक पैसों की ज़रूरत किसी को भी पड़ सकती है, चाहे मेडिकल इमरजेंसी हो, शादी का खर्च, घर की मरम्मत, शिक्षा या कोई अन्य व्यक्तिगत आवश्यकता। ऐसे में अगर आप तेज़ और आसान पर्सनल लोन चाहते हैं, तो Poonawalla Fincorp एक भरोसेमंद विकल्प हो सकता है।

अब आप Flipkart App के माध्यम से भी Poonawalla Personal Loan के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिससे प्रक्रिया और भी सरल हो गई है, और कहीं जाये बिना यह लोन ऑनलाइन आसानी से बैंक खाते में ले सकते हैं। 

इस लेख में हम विस्तार से जानेंगे:

  • Poonawala से लोन कैसे लें
  • Flipkart App से आवेदन प्रक्रिया
  • ब्याज दर, फीस और EMI
  • पात्रता और जरूरी दस्तावेज
  • फायदे और नुकसान
  • FAQs

Poonawalla Fincorp क्या है?

Poonawalla Fincorp एक RBI-रजिस्टर्ड NBFC (Non-Banking Financial Company) है जो पर्सनल लोन, बिजनेस लोन, गोल्ड लोन और अन्य वित्तीय सेवाएँ प्रदान करती है।

यह कंपनी डिजिटल प्रक्रिया के माध्यम से तेज़ अप्रूवल और कम डॉक्यूमेंटेशन के लिए जानी जाती है। 

Poonawalla Fincorp Personal Loan क्या है?

Poonawalla Personal Loan एक unsecured loan है, यानी इसमें आपको कोई गारंटी या संपत्ति गिरवी रखने की आवश्यकता नहीं होती।

आप इस लोन का उपयोग निम्नलिखित उद्देश्यों के लिए कर सकते हैं:

  • मेडिकल खर्च
  • शादी
  • यात्रा
  • शिक्षा
  • घर का रेनोवेशन
  • अन्य व्यक्तिगत जरूरतें

Poonawalla Personal Loan की मुख्य विशेषताएँ

विवरणजानकारी
लोन राशि₹50,000 – ₹10 लाख
ब्याज दर12% – 29% प्रति वर्ष
लोन अवधि6 महीने – 5 वर्ष
प्रोसेसिंग फीस2% + GST
लोन प्रकारUnsecured

Poonawala से लोन कैसे लें? (Step-by-Step Process)

Poonawala Fincorp से लोन लेने के लिए आप उनकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। दूसरा तरीका यह है कि आप फ्लिपकार्ट के माध्यम से भी लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं। यहाँ दोनों तरीकों को विस्तार से बताया गया है:

तरीका 1: Official Website से

  1. Poonawalla Fincorp की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  2. “Personal Loan” सेक्शन चुनें
  3. Apply Now पर क्लिक करें
  4. मोबाइल नंबर दर्ज कर OTP से वेरिफाई करें
  5. अपनी व्यक्तिगत और आय संबंधी जानकारी भरें
  6. दस्तावेज अपलोड करें
  7. अप्रूवल मिलने पर राशि सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर

तरीका 2: Flipkart App से Poonawalla Loan

Step 1: Flipkart App खोलें

Step 2: My Account Flipkart Pay Later/Loan सेक्शन पर जाएँ – यहाँ आपको उपलब्ध लोन ऑफर और प्री-अप्रूव्ड लिमिट दिखाई देगी।

Step 3: Eligibility चेक करें — Flipkart आपके CIBIL Score और ट्रांजैक्शन हिस्ट्री के आधार पर आपकी पात्रता की जांच करता है।

  • सबसे पहले अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें।
  • इसके बाद अपना PAN कार्ड के अनुरूप नाम लिखें।
  • “Terms & Conditions” वाले बॉक्स को टिक करें और “Verify & continue” पर क्लिक करें।

Step 4: पर्सनल जानकारी भरें – अगले पेज पर आपसे बिभिन्न सेक्शन में अलग अलग जानकारी मांगी जायेगी, जैसे: 

  1. Personal details: Personal details भरने के लिए आप पेंसिल आइकॉन पर क्लिक करेंगे:
    • जिसमें आपको सबसे पहले अपना PAN नंबर को भरना होगा। 
    • इसके बाद आप अपनी जन्म तिथि को लिखेंगे। 
    • नीचे आपको अपना gender चुनना है। 

इसके बाद हम “Next” पर क्लिक कर देंगे। 

  1. Current address: इसके बाद हम “Current address” को भरेंगे। इसके लिए हम प्लस आइकॉन पर क्लिक करेंगे। यहाँ पर सबसे पहले हम अपना “House नंबर”, Locality और फिर पिन कोड को लिख  देंगे। जिसके बाद “Next” पर क्लिक कर देंगे। 
  2. Work details: जिसके बाद अगले सेक्शन में “Work details” को भरना है। यहाँ पर सबसे पहले “Official Email ID” लिखनी है। (अगर आपको ऑफिस के द्वारा Official Email ID मिली हुई है तो आप वह लिख देंगे नहीं तो पर्सनल ईमेल ID को लिख देंगे)
  3. Purpose of loan: इसके बाद हमें “Purpose of loan” को select करेंगे, जिसमे personal, travel, Home repair, marriage के साथ किसी को भी अपने कारण के रूप में select कर सकते हैं, मै यहाँ पर “Personal” को select करूँगा। 
  4. Employment type: जिसके बाद “Employment type” को select करना है, जिसमे अगर आप जॉब करते हो तो “salaried (Job) को select करेंगे नहीं तो तो “Self Employed (Own Business) को select कर लेंगे। 
  5. Company name: जिसके बाद हमें “Company या organization” का नाम लिखना है जहाँ हम काम करते हैं। 
  6. Net Monthly Income: उसके बाद “Net Monthly Income” जितना हम महीने भर में कमाते हैं वह लिखना पड़ेगा। उसके साथ ही अगर इसके अलावा कोई Extra इनकम भी होती है जैसे Bonus, Rent, Interest आदि तो उसको भी fill कर देंगे। 
  7. Income received mode: इसके बाद अगर salary किस मोड में मिलती है वह चुनना पड़ेगा, जैसे Bank transfer, Cheque या Cash. इसको select करके फिर हम “Next” पर क्लिक कर देंगे। 

जिसके बाद हम इन check box को tick करके “Confirm & Continue” पर क्लिक कर देंगे। 

Step 5: लोन ऑफर देखें और चुनें – इसके बाद आपकी पात्रता के अनुसार आपको लोन ऑफर दिखेगा। यहाँ आप अपनी जरूरत के अनुसार लोन राशि और अवधि चुन सकते हैं।

  • जो भी आपको ऑफर दिख्नेगे वहां पर ही आपको लोन अमाउंट, लोन पीरियड,  EMI राशि और ब्याज दर की जानकारी मिल जायेगी।
  • साथ ही आप लोन के अमाउंट को कम – ज्यादा भी कर सकते हैं,  लेकिन अधिकतम उतना ही लोन ले पायेंगे जितना आपको ऑफर के वक्त दिखाया गया था। 
  • इसके साथ ही “Details” पर क्लिक करके आप ऑफर के बारे में details में जानकारी देख सकते हैं। जैसे:
    • प्रोसेसिंग फीस काटने के बाद खाते में लोन का कितना अमाउंट आएगा। 
    • Monthly EMI क्या रहेगी, Loan Period, और Interest rate और आपको अंत तक total कितना अमाउंट pay करना पड़ेगा। 
    • यहाँ पर आपको “First EMI Date” और “Last EMI Date” भी दिख जाएगी। 
  • यहाँ पर आपको जो भी ऑफर पसंद आये उसको लेने के लिए आप “Get this offer now” पर क्लिक कर देंगे। 

Step 6: सेल्फी को अपलोड करें – इसके बाद हमें अपनी सेल्फी को अपलोड करना पड़ेगा, तभी यह लोन एप्लीकेशन आंगे बढेगी। सेल्फी लेने के ले हम इस चेकबॉक्स को tick करके “Proceed” पर क्लिक कर देंगे। इसके बाद हम कैमरा को उपयोग करने के लिए जरूरी अनुमति को भी दे देंगे। इसके बाद हम यहाँ पर अपनी सेल्फी को क्लिक कर लेंगे और फिर “Submit” पर क्लिक करके सेल्फी को अपलोड कर देंगे। 

Step 7: KYC को पूरा करें – इसके बाद हम  KYC के लिए डाक्यूमेंट्स को अपलोड करेंगे। आधार कार्ड से KYC को पूरा करने के लिए आपके आधार से मोबाइल नंबर जरूर लिंक होना चाहिए। 

  1. KYC करने के लिए “Link using Digilocker” पर क्लिक करेंगे l 
  2. इसके बाद हमें अपना आधार नंबर लिख देंगे और “Next” पर क्लिक कर देंगे l जिसके बाद आधार लिंक मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा जो हमें यहाँ पर fill करना पड़ेगा l उसके बाद हम “Submit” पर क्लिक कर देंगे l 
  3. फिर हमें Digilocker का security pin को entered करना पड़ेगा l और हम “Done” पर क्लिक कर देंगे l 
  4. इसके बाद आधार कार्ड और PAN कार्ड की details Poonawala Fincorp के साथ शेयर करने के लिए हमें Digilocker को अनुमति देनी पड़ेगी l जिसके लिए हम इन दोनों को check करके “Allow” पर क्लिक कर देंगे l 
  5. Next पेज पर हम अपनी KYC details को वेरीफाई करेंगे और जो details खाली होगी उसको fill कर देंगे l जैसे: 
    • यहाँ पर हमें लोन किस लिए लेना चाहते हैं वह कारण एक बार फिर से select करना पड़ेगा l  
    • इसके बाद Highest Educational Qualification को चुनेंगे l  
    • फिर पिता जी का नाम लिखना है l 
    • इसका बाद हमारा घर खुद का है या किराये से है वह भी select करना पड़ेगा l 
    • Last में marital status को select करना है l l 
    • इसके बाद हमें यह कन्फर्म करना है की हम आधार कार्ड में दर्ज address पर रहते हैं या नहीं l 

इसके बाद हम इस फॉर्म को “Submit” कर देंगे  l 

जिसके कुछ समय बाद हमारी KYC details पूरी हो जायेगी l 

Step 8: बैंक खाते को जोड़ें और वेरीफाई करें  – इसके बाद हम जिस बैंक खाते में लोन के पैसे लेना चाहते हैं उसकी details को entered करना पड़ेगा l 

सबसे पहले हम यहाँ बैंक का IFSC कोड entered कर करेंगे, जिससे हमारी बैंक की ब्रांच का नाम आ जायेगा l फिर इनके नीचे हम अपना बैंक अकाउंट नंबर entered करेंगे और फिर “Submit” पर क्लिक कर देंगे l

जिसके बाद बैंक अकाउंट वेरीफाई होगा l अकाउंट वेरीफाई करने के लिए Poonawalla FIncorp के द्वारा हमारे बैंक अकाउंट में 1 रुपया भेजा जायेगा l 

आप देख सकते हैं हमारे बैंक खाते में 1 रुपया जमा हुआ है l जिससे हमारा बैंक खाता वेरीफाई हो  गया है l 

Step 9: ऑटो-पे सेटअप करें – वेरिफिकेशन के बाद इसी अकाउंट से हमारी लोन की EMI कट सके, इसके लिए “Enable auto – repayment” करना होगा l इसके लिए “Setup Mandate” पर क्लिक करेंगे l  

इस पेज पर आप अपनी सभी जानकारी को देख सकते हैं, जैसे लोन का overview, और  बैंक खाते की जानकारी l

Setup Mandate के लिए भी बैंक अकाउंट को फिर से वेरीफाई करवाना पड़ता है l यहाँ पर यह 3 तरीको से हो सकता है l 

  • डेबिट / ATM कार्ड के द्वारा
  • नेट-बैंकिंग के द्वारा या 
  • आधार कार्ड के द्वारा 

आपके पास इनमे से जो भी उपलब्ध हो उससे auto e-mandate को पूरा कर लेंगे l 

मैं यहाँ पर डेबिट कार्ड के माध्यम से ऑटो e-mandate करूँगा l इसके लिए डेबिट कार्ड को select करेंगे और इस check box को tick करके “submit” पर क्लिक कर देंगे l  

जिसके बाद e-mandate details आ जायेगी, जिसको check करके “Proceed” कर देंगे l 

Next पेज पर auto e-mandate से सम्बन्धित अधिक जानकारी दी गई है जिसको आप पढकर इस check box को tick करके “Proceed” पर क्लिक कर देंगे l 

जिसके बाद हमें यहाँ पर अपने डेबिट कार्ड की details entered करनी पड़ेगी l जैसे कार्ड नंबर, Expiry date और CVV नंबर l और फिर “Submit” पर क्लिक कर देंगे l 

 जिसके बाद मोबाइल पर एक OTP आएगा, जो हमें यहाँ पर entered करना पड़ेगा l इसके बाद “Submit” पर क्लिक कर देंगे l 

Next पेज पर आप देख सकते हैं हमारा Mandate accept हो गया है l

साथ ही आप देख सकते है की authorization भी success हो गया है यानि लोन की EMI अब हमारे इस खाते से ऑटो डेबिट हो जायेगी l 

इसके बाद यह हमें अपने लोन ऑफर के पेज पर redirect कर रहा है l

Step 10: लोन ऑफर स्वीकार करें – अब हम फिर से अपने लोन ऑफर के पेज पर आ चुके हैं l जहाँ पर हमें लोन ऑफर को accept करना होगा l 

यहाँ पर आप लोन से सम्बंधित सभी details को देख सकते हैं, जैसे ब्याज दर, EMI, लोन tenure, लोन अमाउंट, प्रोसेसिंग फीस, स्टाम्प ड्यूटी , और Net Disbursal Amount. 

यहाँ पर हम दोनों check box को tick कर देंगे और जिसके बाद “Accept Loan Offer” पर क्लिक कर देंगे l 

Step 11: लोन अग्रीमेंट स्वीकार करें – आप यहाँ देख सकते हैं हमारे सामने लोन अग्रीमेंट आ चूका है जिसको हमें e-sign करना होगा l इसको हम एक बार अच्छी तरह से पड़ लेंगे और उसके बाद e-sign कर देंगे l 

इसमें आप देख सकते हैं इस एग्रीमेंट के साथ लोन का पूरा repayment schedule भी हमे मिल जाता है,  जिसमे हम EMI में प्रिसिपल और ब्याज का भाग अलग अलग देख सकते है l 

एग्रीमेंट को sign करने के लिए “Proceed”  पर क्लिक करेंगे l 

इसके बाद यह यहाँ बता रहा है की e-sign करने के लिए OTP हमारे आधार रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर जायेगा, और यह एग्रीमेंट की signed कॉपी हमारी e-mail ID पर भेज दी जायेगी l

जिसके बाद हम इन दोनों check box को tick कर देंगे और फिर फाइनली “Sign Document” पर क्लिक कर देंगे l 

Next पेज पर हमें सबसे पहले अपनी अनुमति देने के लिए अपनी भाषा को चुनना है, मै यहाँ पर इंग्लिश को select करूँगा l 

जिसके बाद इस check box को भी tick कर देंगे l और उन सबके बाद  इन condition को पढकर “Send OTP” पर क्लिक कर देंगे l जिसके बाद हमारे आधार रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP आएगा जो इस box में enter कर देंगे l 

OTP वेरीफाई हो चुका है l जिससे यह लोन एग्रीमेंट भी signed हो चूका है l यहाँ हम “Done” पर क्लिक कर देंगे l 

इसके साथ ही हमारी एप्लीकेशन कम्पलीट हो चुकी है l 

Step 12: लोन अप्रूवल और डिस्बर्सल – एप्लीकेशन कम्पलीट होने के बाद ही पैसा हमारे अकाउंट में ट्रान्सफर  होने की प्रक्रिया चालू हो गई है l 

आप यहाँ मेसेज देख सकते हैं लोन approve हो चुका है, सिर्फ फण्ड मेरे अकाउंट में ट्रान्सफर होने की प्रक्रिया ही चल रही है l 

यहाँ पर आप देख सकते है फण्ड disbursed हो चुका है, इस प्रक्रिया में लगभग 4-5 मिनट का समय लगता है l 

यहाँ पर भी आप लोन से सम्बंधित सभी details को देख सकते हैं, इसके साथ ही हमारी Poonawala Fincorp से लोन लेने की प्रकिया भी कम्पलीट हो जाती है l 

यहाँ पर आप बैंक स्टेटमेंट में भी देख सकते हैं लोन का अमाउंट मेरे अकाउंट में आ चुके हैं l 

Eligibility Criteria (पात्रता)

  • लोन लेने वाले व्यक्ति की आयु 21 से 60 वर्ष के मध्य होनी चाहिए l 
  • वह भारतीय नागरिक हो l 
  • वह सैलरीड या सेल्फ-एम्प्लॉयड होना चाहिए 
  • इनके साथ ही उसका CIBIL स्कोर 700+ (बेहतर अप्रूवल के लिए) होना चाहिए l 

Required Documents (जरूरी दस्तावेज)

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • बैंक खाता साथ में इन्टरनेट बैंकिंग या डेबिट कार्ड जरूर होना चाहिए l 

ब्याज दर और शुल्क (Interest Rate & Charges)

Poonawalla Fincorp से लोन लेने से पहले ब्याज दर, प्रोसेसिंग फीस और अन्य संभावित शुल्कों की जानकारी होना बहुत ज़रूरी है। नीचे दी गई जानकारी सामान्य शर्तों पर आधारित है:

ब्याज दर (Interest Rate)

  • 18% से 29% वार्षिक (Reducing Balance पर)
  • अंतिम ब्याज दर निम्न बातों पर निर्भर करती है:
    • आपका क्रेडिट स्कोर (CIBIL)
    • मासिक आय
    • नौकरी/व्यवसाय का प्रकार
    • लोन राशि और अवधि

नोट: ब्याज दर प्रोफाइल के अनुसार अलग-अलग हो सकती है।

प्रोसेसिंग फीस (Processing Fee)

  • लोन राशि का लगभग 2% + GST
  • यह शुल्क लोन स्वीकृति के समय काट लिया जाता है।

लेट पेमेंट चार्ज (Late Payment Charges)

  • यदि आप EMI समय पर जमा नहीं करते हैं, तो लेट फीस लग सकती है।
  • लगातार देरी से भुगतान करने पर आपका क्रेडिट स्कोर प्रभावित हो सकता है।

प्रीपेमेंट / फोरक्लोज़र चार्ज

यदि आप लोन को समय से पहले बंद करना चाहते हैं, तो निम्न नियम लागू हो सकते हैं:

  • अपने स्वयं के धन से प्रीपेमेंट/फोरक्लोज़र करने पर – कोई शुल्क नहीं।
  • यदि किसी अन्य बैंक/वित्तीय संस्था से बैलेंस ट्रांसफर द्वारा भुगतान किया जाता है – प्रीपेमेंट राशि पर 4% शुल्क + लागू टैक्स।

ध्यान देने योग्य बातें

  • लोन लेने से पहले सभी शर्तें (Terms & Conditions) ध्यान से पढ़ें।
  • वास्तविक प्राप्त राशि (Net Disbursal) प्रोसेसिंग फीस कटने के बाद मिलती है।
  • APR (Annual Percentage Rate) केवल ब्याज दर से अधिक हो सकता है क्योंकि इसमें कुछ शुल्क शामिल होते हैं।

EMI Calculation उदाहरण (पूरी जानकारी के साथ)

EMI (Equated Monthly Installment) को समझने के लिए हम एक वास्तविक उदाहरण लेते हैं। इससे आपको यह समझने में आसानी होगी कि लोन लेने पर आपको कुल कितना भुगतान करना होगा।

लोन की मुख्य जानकारी

  • स्वीकृत लोन राशि (Sanctioned Loan Amount): ₹1,61,360
  • लोन अवधि (Loan Tenure): 36 महीने
  • ब्याज दर (Interest Rate): 26.5% प्रति वर्ष (Reducing Balance पर)
  • EMI प्रकार: मासिक (Monthly EMI)
  • मासिक EMI राशि: ₹6,544
  • कुल EMI की संख्या: 36

कुल ब्याज और भुगतान विवरण

  • कुल ब्याज (Total Interest Payable): ₹76,031
  • कुल भुगतान राशि (Principal + Interest): ₹2,37,391
  • APR (Annual Percentage Rate): 29.98%
  • इसका मतलब है कि ₹1,61,360 का लोन 36 महीनों के लिए लेने पर आपको हर महीने ₹6,544 चुकाने होंगे।
  • पूरे लोन अवधि में आप ₹76,031 ब्याज के रूप में अतिरिक्त भुगतान करेंगे
  • प्रभावी वार्षिक ब्याज दर (APR) 29.98% है, जिसमें ब्याज और कुछ शुल्क शामिल हो सकते हैं।

शुल्क और वास्तविक प्राप्त राशि

  • कुल शुल्क/चार्ज: ₹12,463
  • वास्तविक आपके खाते में प्राप्त राशि (Net Disbursed Amount): ₹1,54,196

यानी आपको हाथ में ₹1,54,196 मिलते हैं, लेकिन EMI की गणना पूरी ₹1,61,360 राशि पर होती है।

EMI कब शुरू होगी?पहली EMI शुरू होने का समय: लोन स्वीकृति के लगभग 37 दिन बाद

महत्वपूर्ण बात (Important Note)

EMI हमेशा ब्याज दर, लोन राशि, अवधि और प्रोसेसिंग फीस पर निर्भर करती है।
आप साइडबार में दिए गए EMI कैलकुलेटर का उपयोग करके अपनी आवश्यकता के अनुसार सटीक EMI, कुल ब्याज और कुल भुगतान राशि की गणना कर सकते हैं।

Poonawalla Fincorp Computation of APR

Poonawalla Personal Loan के फायदे

  • बिना गारंटी लोन
  • तेज़ डिजिटल प्रोसेस
  • कम डॉक्यूमेंटेशन
  • Flexible EMI विकल्प
  • तुरंत अप्रूवल 

Poonawalla Personal Loan के नुकसान

  • कम CIBIL पर अधिक ब्याज दर
  • लेट पेमेंट पर पेनल्टी
  • प्रोसेसिंग फीस रिफंड नहीं

किन लोगों को यह लोन लेना चाहिए?

  • जिनकी आय स्थिर है
  • जिन्हें तुरंत फंड की आवश्यकता है
  • जिनका CIBIL स्कोर अच्छा है
  • जो समय पर EMI भर सकते हैं

किन लोगों को सावधान रहना चाहिए?

  • जिनकी आय अनिश्चित है
  • पहले से कई लोन चल रहे हैं
  • कम CIBIL स्कोर वाले

लोन अप्रूवल के लिए टिप्स

  • CIBIL स्कोर 700+ रखें
  • सही आय विवरण दें
  • मौजूदा लोन कम रखें
  • समय पर EMI भुगतान करें

निष्कर्ष

अगर आप बिना गारंटी के तेज़ और आसान पर्सनल लोन चाहते हैं, तो Poonawalla Fincorp एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

हालांकि, लोन लेने से पहले ब्याज दर, EMI और शुल्क को अच्छी तरह समझ लें। अपनी repayment क्षमता के अनुसार ही लोन लें।

FAQs – अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

Poonawala से कितना लोन मिल सकता है?

₹50,000 से ₹10 लाख तक।

लोन अप्रूवल में कितना समय लगता है?

क्या बिना CIBIL के लोन मिल सकता है?

क्या Flipkart से लेना सुरक्षित है?

क्या समय से पहले लोन चुकाया जा सकता है?

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *