SBI Gold Loan क्या है – कैसे लें, ब्याज दर, पात्रता और पूरी जानकारी (2026)
अगर आपको अचानक पैसों की जरूरत पड़ जाए और आप कम ब्याज पर जल्दी लोन लेना चाहते हैं, और अगर आपके पास गोल्ड है तो State Bank of India का SBI Gold Loan एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।
भारत में गोल्ड लोन सबसे आसान और तेज़ लोन में से एक माना जाता है, क्योंकि इसमें आपको ज्यादा डॉक्यूमेंट देने की जरूरत नहीं होती और लोन जल्दी मिल जाता है। यह लोन आपको अपने गोल्ड के ऊपर ही मिल जाता है I
इस आर्टिकल में हम विस्तार से जानेंगे:
- SBI Gold Loan क्या है
- कैसे अप्लाई करें
- ब्याज दर और चार्जेस
- पात्रता और दस्तावेज
- कितना लोन मिलेगा
- फायदे, नुकसान और तुलना
- FAQs
SBI Gold Loan – मुख्य जानकारी (Highlights)
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| बैंक | स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) |
| लोन प्रकार | गोल्ड लोन (Secured Loan) |
| लोन राशि | ₹20,000 से ₹50 लाख तक |
| ब्याज दर (2026) | लगभग 8.50% से शुरू |
| अवधि | 36 महीने तक |
| प्रोसेस | ब्रांच आधारित (कुछ डिजिटल सुविधा) |
| सिक्योरिटी | गोल्ड ज्वेलरी |
SBI Gold Loan क्या है?
SBI Gold Loan एक secured loan है। इसमें आप अपनी गोल्ड ज्वेलरी बैंक में गिरवी रखते हैं और उसके मूल्य के आधार पर बैंक आपको लोन देता है। जब आप पूरा लोन चुका देते हैं, तो आपका सोना वापस मिल जाता है।
- बैंक आपके सोने की वैल्यू का आकलन करता है।
- उसी वैल्यू के आधार पर आपको लोन मिलता है।
- लोन चुकाने पर आपका सोना सुरक्षित रूप से वापस कर दिया जाता है।
SBI Gold Loan के प्रकार

Agri Gold Loan
किसानों के लिए विशेष स्कीम
खेती और कृषि कार्यों के लिए
ब्याज दर अपेक्षाकृत कम

Non-Agri Gold Loan
सामान्य ग्राहकों के लिए
व्यक्तिगत जरूरतों जैसे शिक्षा, शादी, मेडिकल खर्च आदि के लिए
| Feature | Agri Gold Loan | Non-Agri Gold Loan |
|---|---|---|
| ब्याज दर | कम | सामान्य |
| उपयोग | कृषि कार्य | व्यक्तिगत जरूरतें |
| डॉक्यूमेंट | KYC + किसान पहचान | KYC |
SBI Gold Loan कैसे लें? (Step-by-Step Process)
- सबसे पहले आप SBI की वेबसाइट पर जाएँ I

2. फिर आप लोन सेक्शन में जाकर “Gold Loan” को चुने I

3. जिसके बाद आप SBI Personal Gold Loan में “More information” पर क्लिक कर देंगे I
4. अगले पेज पर आपको SBI Personal Gold Loan से सम्बंधित सभी जानकारी देखने को मिल जायेगी I साथ “Apply Now” का बटन भी मिल जायेगा, जिसको पर आप क्लिक कर देंगे I

5. इसके बाद आप SBI Gold Loan को अप्लाई करने वाले पेज पर आ जायेंगे I
- जहाँ सबसे पहले आपको “LOAN PURPOSE” को select करना है I
- उसके बाद “RELATIONSHIP WITH BANK” यानी क्या आप SBI के पहले से ग्राहक हैं या नहीं को चुनेंगे I
- फिर “Type of relationship” को चुनेंगे, इसमें अगर आपका रिलेशन SBI के साथ पहले से है यानी आपका सेविंग बैंक अकाउंट है या कोई और deposit या Loan account है तो वह चुन लेंगे, और उसका अकाउंट नंबर भी लिख देंगे I
- इसके बाद आपको अपना मोबाइल नंबर देना होगा I

- अगर आप State Bank of India से पहली बार जुड़ रहें हैं तो आपको निम्लिखित जानकारी देनी होगी:
- नाम,
- पता (address)
- PAN Card Number
- लोन की राशि जो लेना चाहते हैं I
- SBI की अपनी पसंदीदा या नजदीकी शाका का चयन
- मोबाइल नंबर
- ईमेल ID

- 6. फिर check box को tick करके “Submit” पर क्लिक कर देंगे I
6. रजिस्ट्रेशन के बाद आपको SBI की तरफ से कॉल आएगा या आप खुद नजदीकी SBI ब्रांच में जा सकते हैं I
7. गोल्ड ज्वेलरी साथ लेकर जाएं, जिससे आंगे की प्रक्रिया तुरंत पूरी हो सके I
8. बैंक में जाकर आप आवेदन फॉर्म भी भर सकते हैं या फिर इस फॉर्म का प्रिंट आउट या एप्लीकेशन नंबर साथ लेकर जा सकते हैं I
9. अच्छा होगा की आप KYC डॉक्यूमेंट साथ लेकर जाएँ I
10. इसके बाद बैंक द्वारा आपके गोल्ड की वैल्यूएशन की जायेगी I
11. आपके Gold की valuation के आधार पर लोन राशि तय होती है I
12. जिसके बाद आपका लोन अप्रूवलहोगा I
13. फिर पैसा आपके खाते में ट्रांसफर कर दिया जायेगा I
SBI YONO ऐप से भी आप जानकारी और आंशिक प्रोसेस कर सकते हैं।
पात्रता (Eligibility)
- भारतीय नागरिक
- उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक
- आय का जरिया होना जरूरी
- गोल्ड ज्वेलरी होना जरूरी
- KYC डॉक्यूमेंट उपलब्ध
जरूरी दस्तावेज
- Aadhaar Card
- PAN Card
- Address Proof
- पासपोर्ट फोटो
कितना लोन मिलेगा? (Loan Amount & LTV)
SBI आपके गोल्ड की वैल्यू का 65% से 75% तक लोन देता है।
उदाहरण:
अगर आपके गोल्ड की वैल्यू ₹1 लाख है, तो आपको ₹65,000 – ₹75,000 तक लोन मिल सकता है।
कितना सोना होना चाहिए?
- 18–22 कैरेट गोल्ड
- केवल ज्वेलरी (आभूषण)
- कॉइन/बार आमतौर पर स्वीकार नहीं
SBI Gold Loan Interest कैसे calculate होता है?
SBI Gold Loan पर ब्याज आमतौर पर reducing balance के आधार पर लगाया जाता है।
इसका मतलब है आप जितना पैसा चुकाते जाते हैं, ब्याज उतनी ही कम राशि पर लगता है।
उदाहरण:
अगर ₹1,00,000 लोन लिया:
- पहले महीने ब्याज पूरी राशि पर
- बाद में कम balance पर
इससे कुल ब्याज कम हो जाता है।
SBI Gold Loan Interest Rate (2026)
- लगभग 8.50% से शुरू
- ग्राहक और स्कीम के अनुसार बदल सकता है
नोट: चालू ब्याज दरें जानने के लिए आप इस लिंक पर क्लिक कर सकते है I
Charges
- Processing Fee: 0.50% से शुरू, अधिकतम ₹10,000
- Valuation Charge: गोल्ड जांच शुल्क
- Other Charges: लेट पेमेंट चार्ज
Loan Tenure और Repayment
- अधिकतम अवधि: 36 महीने
- Repayment Options:
- Bullet Payment (अंत में पूरा भुगतान)
- EMI (मासिक किस्तें)
EMI उदाहरण (SBI Gold Loan)
मान लीजिए आपने State Bank of India से गोल्ड लोन लिया:
- लोन राशि: ₹1,00,000
- ब्याज दर: 9% प्रति वर्ष
- अवधि: 12 महीने
ऐसी स्थिति में:
- मासिक EMI: लगभग ₹8,745
- कुल ब्याज (1 वर्ष में): लगभग ₹4,942
- कुल भुगतान (Principal + Interest): ₹1,04,942
अगर आप ₹1 लाख का गोल्ड लोन लेते हैं, तो आपको हर महीने लगभग ₹8,745 EMI के रूप में चुकाना होगा।
पूरे 1 साल में आप करीब ₹4,942 ब्याज देंगे।
- यह सिर्फ एक उदाहरण (estimated calculation) है
- वास्तविक EMI बैंक की ब्याज दर और शर्तों के अनुसार थोड़ी अलग हो सकती है
- SBI में Bullet repayment का विकल्प भी उपलब्ध होता है, जिसमें आप अंत में एक साथ पूरा भुगतान कर सकते हैं
SBI Gold Loan कितने समय में मिलता है?
- आवेदन: 10–15 मिनट
- वैल्यूएशन: 30–60 मिनट
- अप्रूवल: उसी दिन
- पैसा: कुछ घंटों में
यानी आपको same day loan मिल सकता है।
SBI Gold Loan vs Personal Loan
| तुलना | गोल्ड लोन | पर्सनल लोन |
|---|---|---|
| सिक्योरिटी | सिक्योरिटी | अनसिक्योर्ड |
| ब्याज दर | कम | ज्यादा |
| प्रोसेस | तेज़ | धीमा |
| डॉक्यूमेंट | कम | ज्यादा |
| CIBIL स्कोर | जरूरी नहीं | जरूरी |
Real-Life Example
मान लीजिए आपको ₹1 लाख की जरूरत है।
- Personal Loan: ब्याज 12–18%
- SBI Gold Loan: ब्याज 8–9%
इससे आपकी EMI कम हो जाती है और कुल ब्याज भी घटता है।
SBI Gold Loan के फायदे और नुकसान
फायदे:
-
कम ब्याज दर
-
सुरक्षित और भरोसेमंद बैंक
-
जल्दी लोन अप्रूवल
-
कम डॉक्यूमेंट
नुकसान:
-
ब्रांच विजिट जरूरी
-
प्रोसेस थोड़ा धीमा हो सकता है
-
समय पर भुगतान जरूरी
SBI Gold Loan vs अन्य बैंक
| Feature | SBI | PNB | HDFC | ICICI |
|---|---|---|---|---|
| ब्याज दर | 8.50% से शुरू | 8.75% | 9–10% | 9–11% |
| प्रोसेस | ब्रांच | डिजिटल + ब्रांच | डिजिटल | डिजिटल |
| स्पीड | मध्यम | तेज | तेज | तेज |
जरूरी सावधानियां
- EMI समय पर भरें
- ज्यादा लोन न लें
- ब्याज दर समझें
- गोल्ड सुरक्षित रखें
- Terms और Conditions ध्यान से पढ़ें
Loan लेने से पहले ध्यान रखें
- जरूरत के अनुसार लोन लें
- EMI समय पर भरें
- ब्याज compare करें
- Tenure सही चुनें
Common Mistakes
- ज्यादा लोन लेना
- EMI miss करना
- Terms न पढ़ना
- गोल्ड purity की जांच न करना
SBI Gold Loan क्यों लें?
- कम ब्याज
- सरकारी बैंक का भरोसा
- सुरक्षित लोन
- बड़े अमाउंट के लिए अच्छा विकल्प
ये भी पढ़ें:
State Bank of India Gold Loan ग्राहक सेवा
अगर आपको SBI Gold Loan से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी चाहिए या कोई समस्या है, तो आप नीचे दिए गए माध्यमों से संपर्क कर सकते हैं:
ईमेल सपोर्ट:
फ़ोन सपोर्ट: 1800 1234
आप इन ईमेल IDs या फ़ोन नंबर पर अपनी query, शिकायत या जानकारी के लिए संपर्क कर सकते हैं।
निष्कर्ष (Conclusion)
अगर आप कम ब्याज पर सुरक्षित लोन लेना चाहते हैं और आपके पास सोना है, तो SBI Gold Loan एक अच्छा विकल्प है।
State Bank of India का गोल्ड लोन भरोसेमंद और किफायती है, खासकर उन लोगों के लिए जो सरकारी बैंक से लोन लेना पसंद करते हैं।
लेकिन लोन लेने से पहले अपनी repayment क्षमता जरूर जांच लें।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
SBI Gold Loan क्या है?
यह सोने के बदले मिलने वाला लोन है। इसमें आप बैंक में अपना सोना गिरवी रखते हैं और जब आप पूरा लोन चूका देते हैं तब आपको अपना सोना बापिस मिल जाता है I
कितना लोन मिल सकता है?
₹20,000 से ₹50 लाख तक।
ब्याज दर कितनी है?
लगभग 8.50% से शुरू।
कितना समय लगता है?
कुछ घंटों से 1 दिन। लगभग उसी दिन आपके बैंक खाते में पैसा आ जाता है I
क्या CIBIL जरूरी है?
कम महत्व होता है।
कितना सोना चाहिए?
18–22 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी।
क्या लोन लेने वाले को इनकम का proof देना जरूरी है?
इनकम का proof देना जरूरी तो नही है लेकिन यह जरूरी है की लोन लेने वाला व्यक्ति लोन को वापिस कर सके I यानि आय का कुछ जरिया होना तो जरूरी है I
अगर मैंने 1 गोल्ड लोन SBI से लिया है तो क्या में दूसरा SBI से Gold Loan ले सकता हैं?
हाँ, आप बैंक द्वारा निर्धारित ₹50.00 लाख की सीमा के भीतर, मौजूदा लोन सहित, अधिकतम 3 गोल्ड लोन ले सकते हैं।
क्या State Bank of India पर्सनल गोल्ड लोन पर प्री-पेमेंट पेनल्टी लगती है?
नहीं, SBI के गोल्ड लोन पर आमतौर पर प्री-पेमेंट पेनल्टी नहीं लगती है।
इसका मतलब है कि आप अपना लोन समय से पहले भी बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के चुका सकते हैं।
क्या State Bank of India पर्सनल गोल्ड लोन पर फोरक्लोज़र चार्ज लगता है?
नहीं, SBI पर्सनल गोल्ड लोन पर आमतौर पर कोई फोरक्लोज़र (Foreclosure) चार्ज नहीं लगता है।
क्या गोल्ड कॉइन स्वीकार होते हैं?
नहीं, केवल ज्वेलरी।
क्या EMI मिस करने पर गोल्ड जब्त हो सकता है?
हाँ, बैंक की शर्तों के अनुसार।
क्या SBI Gold Loan पर GST लगता है?
हाँ, प्रोसेसिंग फीस पर GST लागू होता
क्या किसान को अलग ब्याज दर मिलती है?
हाँ, Agri Gold Loan पर कम ब्याज दर होती है।
⚠️महत्वपूर्ण चेतावनी (Disclaimer)
यह जानकारी केवल शैक्षिक उद्देश्य के लिए है। लोन लेने से पहले सभी नियम और शर्तों को ध्यान से पढ़ें।
विस्तृत जानकारी के लिए हमारा Disclaimer पेज देखें।