Select Page

PAN Card पर लोन कैसे लें (2026) – बिना इनकम प्रूफ आसान तरीका

PAN Card पर लोन कैसे लें (2026) – बिना इनकम प्रूफ आसान तरीका

आज के समय में अगर आपके पास इनकम प्रूफ नहीं है, तब भी आप PAN कार्ड की मदद से आसानी से लोन ले सकते हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म और loan apps ने इस प्रक्रिया को बहुत सरल बना दिया है।

हमें पैसो की जरूरत कभी भी पड़ जाती है लेकिन कई बार ऐसा होता है की उचित समय पर पैसों का इंतजाम नहीं हो पाता है l येसे समय में आपका पैन कार्ड जरूर काम आ सकता है और उसकी मदद से पैसों का इंतजाम हो सकता है, क्यूंकि आप घर बैठे कुछ ही मिनटों में PAN card और आधार कार्ड के जरिए लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं।

इस लेख के माध्यम से हम यही प्रकिया को विस्तार से समझेंगे की पैन कार्ड और अपने आधार कार्ड की मदद से लोन कैसे अप्लाई करना है l 

PAN Card पर लोन क्या है?

PAN कार्ड पर लोन एक प्रकार का unsecured personal loan है, जिसमें आपकी पहचान और financial verification PAN के माध्यम से किया जाता है। यह लोन आपको बिना किसी सम्पति को गिरबी रखे पूरी तरह से ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से उपलब्ध करवाया जाता है l 

इसको आप अपने मोबाइल की मदद से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं l आपके सभी डाक्यूमेंट्स ऑनलाइन ही submit हो जाते हैं जिससे आपको कही भी जाने की जरूरत नहीं रहती l 

PAN Card से लोन क्यों लें?

वैसे आज के समय में पैन कार्ड के बिना कोई भी लोन मिलना लगभग नामुमकिन है l जब भी आप किसी बैंक या फाइनेंसियल संस्था से लोन के लिए अप्लाई करते हैं तो आपका पैन कार्ड जरूर माँगा जाता है l PAN card होने के कई फायदे हैं जैसे;

  • बिना इनकम प्रूफ भी लोन मिल सकता है
  • जल्दी पैसे की जरूरत में उपयोगी
  • छात्रों और self-employed के लिए अच्छा

सामान्य पात्रता (General Eligibility)

  • आयु: 18 वर्ष से अधिक
  • PAN कार्ड होना अनिवार्य
  • बैंक खाता होना चाहिए
  • आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक होना चाहिए

आम तौर पर जरूरी दस्तावेज

  • PAN Card
  • Aadhaar Card
  • बैंक खाता
  • मोबाइल नंबर

PAN Card पर लोन कैसे लें? (Step-by-Step)

  1. पैन कार्ड से लोन लेने के लिए आपको सबसे पहले किसी भी विश्वसनीय loan app को चुनें (कुछ apps नीचे सुझाए गए हैं)
  2. इसके बाद आपको मोबाइल नंबर से app में रजिस्टर करना है l 
  3. जिसके बाद आपको अपने PAN और Aadhaar कार्ड से KYC को पूरा करना होगा l आपको अपनी एक सेल्फी को भी अपलोड करना होगा l 
  4. KYC पूरी होने के बाद आपको लोन का ऑफर देखेगा (यदि आपका लोन approved हो जाता है) यानी अधिकतम लोन जो आप ले सकते हैं l जिसके बाद आप अपनी जरूरत के अनुसार लोन का अमाउंट चुनेंगे l 
  5. इसके बाद आप जिस बैंक खाते में पैसा लेना चाहते हैं उसको लिंक करना पड़ेगा ताकि लोन का पैसा उसमे ट्रान्सफर किया जा सके l  
  6. जिसके बाद आप आवेदन को सबमिट कर देंगे l इसके कुछ मिनट्स बाद ही लोन का पैसा आपके बैंक खाते में भेज दिया जायेगा l 

अप्रूवल मिलने के बाद पैसा सीधे खाते में आ जाता है।

सामान्य ब्याज दर और शुल्क

  • ब्याज दर: 18% से 36%
  • प्रोसेसिंग फीस: 2% से 7% + GST (लोन अमाउंट का)

अलग-अलग loan apps में पात्रता, ब्याज दर और शुल्क अलग-अलग हो सकते हैं, जिनकी जानकारी नीचे दी गई है।

उदाहरण (EMI Calculation)

  • लोन राशि: ₹20,000
  • अवधि: 12 महीने
  • ब्याज: 24%
  • कुल ब्याज: ₹2,694
  • प्रोसेसिंग फीस: ₹600
  • खाते में राशि: ₹19,400
  • कुल भुगतान: ₹22,694
  • EMI: ₹1,891

PAN Card पर लोन देने वाले ऐप्स

MoneyTap

4.2/5

Best for: नौकरीपेशा (Salaried) लोगों के लिए

  • वार्षिक प्रतिशत दर (APR): 28.8% से 70%
  • लोन अवधि: 3 महीनो  से लेकर 36 महीनो तक 
  • लोन अमाउंट: ₹3 हज़ार से लेकर ₹5 लाख तक

हमने इसे क्यों चुना

पात्रता और दस्तावेज (Eligibility & Documents)

फायदे और नुकसान

अतिरिक्त विवरण

CASHe

4.1/5

Best for: जिन्हें तुरंत short-term loan चाहिए

  • वार्षिक प्रतिशत दर (APR): 24% से 60% तक (लगभग)
  • लोन अवधि: 3 महीनो  से लेकर 18 महीनो तक 
  • लोन अमाउंट: ₹1,000 से ₹4,00,000 तक

हमने इसे क्यों चुना

पात्रता और दस्तावेज (Eligibility & Documents)

फायदे और नुकसान

अतिरिक्त विवरण

KreditBee

4.3/5

Best for: कम आय (Low income) वाले उपयोगकर्ताओं के लिए

  • वार्षिक प्रतिशत दर (APR): 24% से 72% तक (लगभग)
  • लोन अवधि: 3 महीनो  से लेकर 24 महीनो तक 
  • लोन अमाउंट: ₹1,000 से ₹2,00,000 तक

हमने इसे क्यों चुना

पात्रता और दस्तावेज (Eligibility & Documents)

फायदे और नुकसान

अतिरिक्त विवरण

PaySense

4.2/5

Best for: जिनको medium amount (₹10,000 – ₹5 लाख) का loan चाहिए

  • वार्षिक प्रतिशत दर (APR): 19% से 72% तक (लगभग)
  • लोन अवधि: 3 महीनो  से लेकर 60 महीनो तक 
  • लोन अमाउंट: ₹5,000 से ₹5,00,000 तक

हमने इसे क्यों चुना

पात्रता और दस्तावेज (Eligibility & Documents)

फायदे और नुकसान

अतिरिक्त विवरण

नोट: ब्याज दर और शुल्क आपके क्रेडिट स्कोर, आय और प्रोफाइल के आधार पर अलग-अलग हो सकते हैं। लोन लेने से पहले सभी शर्तों को ध्यान से पढ़ें।

लोन ऐप और बैंक लोन में अंतर

आज के समय में लोग लोन लेने के लिए Loan Apps और Bank दोनों विकल्पों का उपयोग करते हैं। लेकिन दोनों के बीच कई महत्वपूर्ण अंतर होते हैं, जिन्हें समझना जरूरी है।

विशेषता (Feature)Loan Appबैंक लोन
अप्रूवल समयअप्रूवल समय2–5 दिन
ब्याज दरअधिक (18%–36%)कम (10%–18%)
दस्तावेजकमअधिक
प्रक्रियापूरी तरह ऑनलाइनऑनलाइन + ऑफलाइन
लोन राशि₹1,000 – ₹5 लाख₹50,000 – ₹50 लाख+
CIBIL स्कोरकम होने पर भी मिल सकता हैअच्छा CIBIL जरूरी
EMI अवधिछोटी (3–36 महीने)लंबी (1–5 साल)
सुरक्षा (Security)UnsecuredSecured/Unsecured
उपयुक्त किसके लिएतुरंत और छोटे लोनबड़े और सस्ते लोन

लोन लेते समय जरूरी सावधानियां

ऑनलाइन लोन लेते समय सावधानी बरतना बहुत जरूरी है, क्योंकि आजकल कई फर्जी ऐप्स और धोखाधड़ी के मामले सामने आ रहे हैं। सही जानकारी के साथ ही सुरक्षित तरीके से लोन लें।

1. केवल विश्वसनीय (Trusted) ऐप्स का ही उपयोग करें

हमेशा वही लोन ऐप डाउनलोड करें जो RBI से रजिस्टर्ड NBFC या बैंक से जुड़े हों। unknown या नए ऐप्स से बचें।

2. Fake Loan Apps से सावधान रहें

अगर कोई ऐप बहुत कम ब्याज या तुरंत लोन देने का वादा करता है, तो पहले उसकी reviews और rating जरूर चेक करें।

3. OTP और Personal Details शेयर न करें

अपना OTP, बैंक डिटेल्स या KYC जानकारी किसी के साथ share न करें, इससे fraud हो सकता है।

4. Terms & Conditions ध्यान से पढ़ें

लोन लेने से पहले ब्याज दर, प्रोसेसिंग फीस, पेनल्टी आदि सभी शर्तों को अच्छे से समझ लें।

5. App Permissions को समझें

कुछ apps SMS और call log access मांगते हैं, इसलिए install करते समय permissions को ध्यान से देखें।

6. समय पर EMI का भुगतान करें

EMI समय पर न देने पर penalty और CIBIL score पर असर पड़ सकता है।

7. Hidden Charges चेक करें

कई बार processing fee, late fee और GST अलग से जुड़ते हैं, इसलिए total cost जरूर समझें।

नोट: किसी भी लोन ऐप का उपयोग करने से पहले उसकी आधिकारिक वेबसाइट और reviews जरूर जांचें, ताकि आप किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी से बच सकें।

Loan Apps के फायदे और नुकसान

आज के समय में loan apps से लोन लेना आसान हो गया है, लेकिन इसके कुछ फायदे और नुकसान भी होते हैं, जिन्हें समझना जरूरी है।

फायदे:

  • पूरी प्रक्रिया 100% ऑनलाइन और paperless होती है
  • लोन का अप्रूवल बहुत तेजी से (5–30 मिनट) मिल जाता है
  • कम दस्तावेज में लोन मिल जाता है
  • छोटे amount (₹1,000 से शुरू) का लोन आसानी से मिल जाता है
  • कुछ apps low CIBIL score पर भी लोन देते हैं
  • EMI और repayment में flexibility मिलती है
  • घर बैठे मोबाइल से आवेदन किया जा सकता है

नुकसान:

  • ब्याज दर बैंक की तुलना में अधिक होती है
  • hidden charges (processing fee, late fee) हो सकते हैं
  • समय पर EMI न देने पर penalty लगती है
  • कुछ fake apps का risk रहता है
  • शुरुआत में loan limit कम मिलती है

ऋण का उपयोग कहाँ-कहाँ कर सकते हैं?

जब आप बैंक से किसी विशेष उद्देश्य के लिए लोन लेते हैं (जैसे होम लोन या कार लोन), तो उसका उपयोग उसी काम के लिए करना होता है।
लेकिन पर्सनल लोन में ऐसा कोई प्रतिबंध नहीं होता, आप इसे अपनी जरूरत के अनुसार कहीं भी उपयोग कर सकते हैं।

पर्सनल लोन का उपयोग आप इन कामों में कर सकते हैं:

1. मेडिकल इमरजेंसी

अचानक बीमारी या इलाज के खर्च के लिए

2. बिल पेमेंट

बिजली बिल, मोबाइल बिल या अन्य जरूरी बिल भरने के लिए

3. यात्रा (Travel)

घूमने या छुट्टियों के खर्च के लिए

4. शादी या पारिवारिक खर्च

शादी, फंक्शन या अन्य सामाजिक कार्यक्रमों के लिए

5. शॉपिंग और घरेलू सामान

मोबाइल, लैपटॉप, फर्नीचर आदि खरीदने के लिए

6. शिक्षा (Education)

कोर्स फीस, ट्रेनिंग या अन्य पढ़ाई से जुड़े खर्च के लिए

7. छोटा बिजनेस शुरू करने के लिए

छोटे स्तर पर व्यवसाय शुरू करने या बढ़ाने के लिए

8. कर्ज चुकाने (Debt Consolidation)

पुराने लोन या क्रेडिट कार्ड का भुगतान करने के लिए

नोट:

  • पर्सनल लोन का उपयोग समझदारी से करें और केवल जरूरी कामों के लिए ही लें, ताकि आपको भविष्य में EMI चुकाने में परेशानी न हो।
  • पर्सनल लोन flexible होता है, लेकिन इसका ब्याज ज्यादा हो सकता है, इसलिए सोच-समझकर ही उपयोग करें।

निष्कर्ष

PAN कार्ड के माध्यम से लोन लेना आज के समय में बहुत आसान और तेज हो गया है। अब आप केवल मोबाइल ऐप की मदद से घर बैठे कुछ ही मिनटों में लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं।

हालांकि, लोन लेने से पहले ब्याज दर, प्रोसेसिंग फीस और अन्य शर्तों को ध्यान से समझना बहुत जरूरी है। साथ ही, केवल विश्वसनीय और सुरक्षित loan apps का ही उपयोग करें, ताकि आप किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी से बच सकें।

सही योजना और समय पर EMI भुगतान करके आप अपने वित्तीय प्रबंधन को बेहतर बना सकते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

क्या PAN card से लोन मिल सकता है?

हाँ, कई loan apps PAN कार्ड के आधार पर लोन प्रदान करते हैं, लेकिन साथ में Aadhaar कार्ड भी जरूरी होता है।

PAN card से कितना लोन मिल सकता है?

क्या बिना इनकम प्रूफ के लोन मिल सकता है?

लोन मिलने में कितना समय लगता है?

क्या low CIBIL score पर लोन मिल सकता है?

क्या PAN card से लोन लेना सुरक्षित है?

⚠️महत्वपूर्ण चेतावनी (Disclaimer)

यह जानकारी केवल शैक्षिक उद्देश्य के लिए है। लोन लेने से पहले सभी नियम और शर्तों को ध्यान से पढ़ें।
विस्तृत जानकारी के लिए हमारा Disclaimer पेज देखें।

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *